विभागों में बनी सहमति: सरदारपुर-लाबरिया माही डैम रोड के लिए लोगों को करना होगा एक साल का इंतजार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विभागों में बनी सहमति: सरदारपुर-लाबरिया माही डैम रोड के लिए लोगों को करना होगा एक साल का इंतजार
धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
सरदारपुर। लाबरिया माही डैम रोड को लेकर दो सरकारी विभागों के बीच सालों से चल रही लड़ाई अब खत्म हो गई है, जिससे कम से कम 35 गाँवों के लोगों को राहत मिलेगी और तारखेड़ी धाम जाने वाले भक्तों को गड्ढों और धूल से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
माही डैम की एसडीओ पूजा पाटीदार और प्रधानमंत्री सड़क योजना के एसडीओ टी.एस. कौली के नए बयानों के मुताबिक, सड़क बनाने के लिए दोनों विभागों में सहमति बन गई है।
इसके तहत डैम की पाल के नीचे की चार किलोमीटर सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना बनाएगी, जबकि डैम की पाल और सड़क का कुछ भाग जल संसाधन विभाग भी खुद बनाएगा। अफसरों ने बताया कि ठेका निकालने में अभी एक महीने का समय और लगेगा, जिसके बाद कागजी काम और सड़क बनने में कुल नौ से दस महीने लग जाएंगे, यानी लोगों को नई सड़क के लिए लगभग एक साल का इंतजार करना पड़ेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगर निगम जोधपुर मेयर की वोटिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात रिजल्ट जारी कर दिया गया…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी, 25 सितंबर 2026 लखीमपुर खीरी पुलिस को चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करने में सफलता…
पूरी खबर पढ़ें →
दुर्ग। अंचल में हो रही भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह…
पूरी खबर पढ़ें →
*बिरसिंहपुर*। बिरसिंहपुर में गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी सामने आ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।