अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शाहपुरा के दो शिक्षकों का सम्मान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शिक्षकों को साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। समारोह में द्वारका प्रसाद जोशी, प्रधानाचार्य, राउमावि बोरडा बावरियान एवं सत्यनारायण वैष्णव, साक्षरता प्रभारी, राउमावि प्रतापपुरा को साक्षरता सर्वेक्षण में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने तथा एफएलएनएटी परीक्षा में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक डॉ. रामेश्वर जीनगर एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) की राष्ट्रीय सचिव सुषमा बिश्नोई द्वारा दोनों शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।
शाहपुरा ब्लॉक समन्वयक साक्षरता हनुमान प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि साक्षरता अभियान को सफल बनाने में शिक्षकों एवं साक्षरता कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शाहपुरा ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा साक्षरता सर्वेक्षण एवं एफएलएनएटी परीक्षा में किए गए उल्लेखनीय कार्य से ब्लॉक को गौरव प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे सम्मान से साक्षरता कार्य से जुड़े कार्मिकों का उत्साहवर्धन होगा और वे भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सीबीईओ सुवाणा गणपत लाल वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी संदेश कुमार माली, सत्यनारायण तिवाड़ी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सूमर। कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में भाद्रपद शुक्ल दशमी पर लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर। कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में भाद्रपद शुक्ल दशमी पर लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक के जनपद भ्रमण एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत विधायक धनघटा…
पूरी खबर पढ़ें →
*पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग* गया, 22…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश कांगङा .बैजनाथ शहर मै आज पूर्व मै रहे माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी और साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश कांगङा .बैजनाथ शहर मै आज पूर्व मै रहे माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी और साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।