गर्भवती महिला को घर से निकालने का आरोप, पति व ससुराल पक्ष पर साजिश रचने का आरोप; मौके पर पहुंची पुलिस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


तहसील संवाददाता मोहित कुमार
गर्भवती महिला को घर से निकालने का आरोप, पति व ससुराल पक्ष पर साजिश रचने का आरोप; मौके पर पहुंची पुलिस
कांधला। नगर के मोहल्ला खेल गंगेरू रोड निवासी एक गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित रूप से साजिश रचकर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता जीनत के अनुसार, शादी के बाद से ही उसे किसी न किसी बात को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि मंगलवार को उसके पति साजिद और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsचेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पर्यावरण संरक्षण और गणेश विसर्जन को लेकर दशहरा मैदान, 16 सेक्टर हाउसिंग बोर्ड में इस वर्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।