आजादपुर में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क चिकित्सा सुविधा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांधला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला की ओर से मंगलवार को ग्राम आजादपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित शिविर में ग्रामीणों और मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।
शिविर में चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की। जांच के बाद मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी गई। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. स्वाती, डॉ. अंजू, फार्मासिस्ट रिहान राणा और एलटी रजत ने अपनी सेवाएं दीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और समय रहते चिकित्सक से परामर्श लें।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsचेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पर्यावरण संरक्षण और गणेश विसर्जन को लेकर दशहरा मैदान, 16 सेक्टर हाउसिंग बोर्ड में इस वर्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।