महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
चरखारी (महोबा)। दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में स्वतंत्र महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट एवं अभद्र व्यवहार के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने आवाज उठाई।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार नायक के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी चरखारी अवनीश तिवारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मैक्स हॉस्पिटल में गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए विंग के उद्घाटन कार्यक्रम की कवरेज के दौरान दोनों महिला पत्रकारों के साथ साकेत पुलिस के कुछ कर्मियों ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट की।
आरोप है कि पुलिसकर्मी दोनों को घसीटते हुए वाहन से थाने ले गए, जहां उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई। संगठन ने घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने का भी उल्लेख किया।
पत्रकार संगठन ने मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराए जाने तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग की। संगठन का कहना है कि पत्रकारों को अपने कार्य के दौरान सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए तथा किसी भी शिकायत की जांच निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला प्रभारी महंत जुगल किशोर द्विवेदी, जिला संरक्षक अनूप गुरुदेव, जिला उपाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, तहसील अध्यक्ष राजू पटेरिया, बृजेंद्र भारद्वाज, मोनू तिवारी, हरिओम सोनी, जतन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शफीक अहमद, तौकीर अहमद, ओमप्रकाश विश्वकर्मा सहित अन्य पत्रकार एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जालंधर, 21 सितंबर : पंजाब के पूर्व मंत्री चुनी लाल भगत की याद में एम.एस. फार्म बस्ती पीरदाद…
पूरी खबर पढ़ें →
महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर बहराइच, 19 सितम्बर 2026। क्रिसिल…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 21.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस कार्यालय,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद अस्पतालों में परिवार नियोजन के तहत 23 बंध्याकरण गया, 21…
पूरी खबर पढ़ें →
नन्हे मुन्हे बालक बालिकाओंने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा रुपईडीहा , बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा…
पूरी खबर पढ़ें →
*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।