Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahoba

अतिवृष्टि ने फसलों के बाद बढ़ाया जर्जर मकानों का खतरा, राजस्व टीमों ने शुरू किया सर्वे

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अतिवृष्टि ने फसलों के बाद बढ़ाया जर्जर मकानों का खतरा, राजस्व टीमों ने शुरू किया सर्वे - MAHOBA, उत्तर प्रदेश

अतिवृष्टि ने फसलों के बाद बढ़ाया जर्जर मकानों का खतरा, राजस्व टीमों ने शुरू किया सर्वे
चरखारी (महोबा)। लगातार एक सप्ताह से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि ने खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में शीलनयुक्त और कमजोर हो चुके मकानों के लिए खतरा बढ़ा दिया है।

बारिश थमने के बाद धूप निकलते ही कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इससे प्रभावित परिवारों की चिंता बढ़ गई है।

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों तक नियमानुसार राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर तहसील चरखारी में राजस्व टीमों को सक्रिय किया गया है। एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी एवं तहसीलदार आर.एन.

मिश्रा के निर्देशन में चरखारी, खरेला, रिवई तथा गौरहारी-सूपा कानूनगो सर्किल के अंतर्गत प्रभावित गांवों में सर्वे कराया जा रहा है। राजस्व कर्मचारी घर-घर पहुंचकर बारिश से गिरे अथवा क्षतिग्रस्त मकानों का स्थलीय सत्यापन कर रहे हैं।

मकान की स्थिति, क्षति की प्रकृति और प्रभावित परिवार का विवरण दर्ज कर नियमानुसार राहत राशि के लिए सूची तैयार की जा रही है। इसी क्रम में कानूनगो सत्यप्रकाश राठौर एवं प्रदीप कुमार खरे के नेतृत्व में लेखपालों की टीमों ने भटेवरा कलां, दमदमा, जरौली, चंदौली, बम्होरी, बमरारा और कीरतपुरा समेत कई गांवों में पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया।

टीमों ने मौके पर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। प्रशासन की चुनौती अब केवल फसल क्षति तक सीमित नहीं है।

लगातार बारिश से कमजोर हुए कच्चे व जर्जर मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा भी अहम हो गई है। ऐसे मकानों को चिन्हित कर समय रहते प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना संभावित हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर
Bahraich21 Sep

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर

महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर बहराइच, 19 सितम्बर 2026। क्रिसिल…

पूरी खबर पढ़ें →
आज नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पुलिस कार्यालय गया में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर मीडिया सेल के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई l
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya21 Sep

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद l

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद अस्पतालों में परिवार नियोजन के तहत 23 बंध्याकरण गया, 21…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!