Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

अवैध जहरीली शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगी तो सतना-मैहर में भी हो सकती है सागर जैसी घटना- श्रीमती रंजना कुशवाहा

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध जहरीली शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगी तो सतना-मैहर में भी हो सकती है सागर जैसी घटना- श्रीमती रंजना कुशवाहा - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दिव्यदृष्टि सेवा परिषद् की कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना कुशवाहा ने जारी बयान में कहा की अवैध एवं जहरीली शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार को जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों ने एक बार फिर अवैध शराब के कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चंद रुपयों के मुनाफे के लालच में किसी परिवार ने अपना बेटा तो किसी ने अपना पति खो दिया। जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत और कई लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।

डीडीएसपी की कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना कुशवाहा ने कहा कि जहरीली शराब से होने वाली घटनाएं कोई पहली घटना नहीं हैं। इसके पूर्व मुरैना में जहरीली शराब के सेवन से 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि यदि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और गांव-गांव होने वाली पैकारी पर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो सतना एवं मैहर जिले में भी किसी बड़ी त्रासदी की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सतना एवं मैहर जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा आबकारी विभाग सहित संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अवैध शराब की पैकारी पर विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

साथ ही अवैध शराब के स्रोतों का पता लगाकर उसके निर्माण एवं आपूर्ति से जुड़े लोगों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे 2.0 नशामुक्त अभियान को सकारात्मक एवं प्रभावी बनाने के लिए अवैध शराब के खिलाफ धरातल पर ठोस कार्रवाई आवश्यक है।

केवल कार्रवाई की औपचारिकता से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि गांव-गांव तक निगरानी तंत्र मजबूत कर अवैध शराब के कारोबार पर स्थायी रूप से रोक लगानी होगी। उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार से सबसे अधिक प्रभावित गरीब एवं ग्रामीण परिवार होते हैं।

प्रशासन की जिम्मेदारी है कि मुनाफाखोरी के लिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए और भविष्य में सागर, मुरैना जैसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सतना एवं मैहर जिले में प्रभावी अभियान चलाये जाने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर में बीजेपी मेयर चुनाव जीत पर कांग्रेस नेता बोले- मतपत्र पर सीरियल नंबर डालकर वोट की गोपनीयता को किया भंग
Jodhpur25 Sep

जोधपुर में बीजेपी मेयर चुनाव जीत पर कांग्रेस नेता बोले- मतपत्र पर सीरियल नंबर डालकर वोट की गोपनीयता को किया भंग

जोधपुर : नगर निगम जोधपुर मेयर की वोटिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात रिजल्ट जारी कर दिया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के चलते दुर्ग -रायपुर हाईवे में जल भराव : रूट डायवर्ट, एडवाइजरी जारी
Durg25 Sep

भारी बारिश के चलते दुर्ग -रायपुर हाईवे में जल भराव : रूट डायवर्ट, एडवाइजरी जारी

दुर्ग। अंचल में हो रही भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह…

पूरी खबर पढ़ें →
*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान* *डबल काउंटर, अतिरिक्त गैस गाड़ी और टोकन सिस्टम लागू करने की मांग*
Satna25 Sep

*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान* *डबल काउंटर, अतिरिक्त गैस गाड़ी और टोकन सिस्टम लागू करने की मांग*

*बिरसिंहपुर*। बिरसिंहपुर में गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी सामने आ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!