Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

IIT दिल्ली द्वारा आयोजित होने वाली AI एवं FinTech प्रशिक्षण की प्रवेश परीक्षा संपन्न, चयनित होंगे 32 विद्यार्थी

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IIT दिल्ली द्वारा आयोजित होने वाली AI एवं FinTech प्रशिक्षण की प्रवेश परीक्षा संपन्न, चयनित होंगे 32 विद्यार्थी - धार, मध्य प्रदेश

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
धार 8 सितंबर 2026। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धार में विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत विद्यार्थियों के कौशल एवं कैरियर विकास हेतु IIT दिल्ली द्वारा Artificial Intelligence (AI) एवं FinTech के क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 सितम्बर 2026 को किया गया।

कोर्स के संचालक डॉ रीना गामी से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रवेश परीक्षा में महाविद्यालय के 48 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परीक्षा दी। परीक्षा के उपरांत चयन प्रक्रिया के माध्यम से AI कोर्स के लिए 16 विद्यार्थियों तथा FinTech कोर्स के लिए 16 विद्यार्थियों, कुल 32 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

कक्षाओं का संचालन 21 सितंबर 2026 से वर्चुअल माध्यम से महाविद्यालय में प्रारंभ होगा। कोर्स के नोडल अधिकारी प्रा जितेंद्र पटेल ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं वित्तीय प्रौद्योगिकी जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान कर उन्हें भविष्य के रोजगार एवं कैरियर के अवसरों के लिए तैयार करना है।

IIT दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस एस बघेल ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में AI एवं FinTech अत्यंत संभावनाशील क्षेत्र हैं।

इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में रोजगारपरक एवं तकनीकी कौशल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन महाविद्यालय में सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया।

परीक्षा के सफल संचालन में समिति के सदस्यों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर में बीजेपी मेयर चुनाव जीत पर कांग्रेस नेता बोले- मतपत्र पर सीरियल नंबर डालकर वोट की गोपनीयता को किया भंग
Jodhpur25 Sep

जोधपुर में बीजेपी मेयर चुनाव जीत पर कांग्रेस नेता बोले- मतपत्र पर सीरियल नंबर डालकर वोट की गोपनीयता को किया भंग

जोधपुर : नगर निगम जोधपुर मेयर की वोटिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात रिजल्ट जारी कर दिया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के चलते दुर्ग -रायपुर हाईवे में जल भराव : रूट डायवर्ट, एडवाइजरी जारी
Durg25 Sep

भारी बारिश के चलते दुर्ग -रायपुर हाईवे में जल भराव : रूट डायवर्ट, एडवाइजरी जारी

दुर्ग। अंचल में हो रही भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह…

पूरी खबर पढ़ें →
*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान* *डबल काउंटर, अतिरिक्त गैस गाड़ी और टोकन सिस्टम लागू करने की मांग*
Satna25 Sep

*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान* *डबल काउंटर, अतिरिक्त गैस गाड़ी और टोकन सिस्टम लागू करने की मांग*

*बिरसिंहपुर*। बिरसिंहपुर में गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी सामने आ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!