Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nabarangpur

नवरंगपुर: हाटभारवन पंचायत के सोनार पारा में सद्भावना जन जागरण अभियान और सत्संग समारोह का आयोजन

08 Sep 2026, 06:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नवरंगपुर: हाटभारवन पंचायत के सोनार पारा में सद्भावना जन जागरण अभियान और सत्संग समारोह का आयोजन - NABARANGPUR, ओडिशा

नवरंगपुर, ओडिशा से ब्यूरो चीफ उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट |

ओडिशा के नवरंगपुर जिले के हाटभारवन पंचायत अंतर्गत सोनार पारा गांव में मानव उत्थान सेवा समिति, हाटभारवन पंचायत के तत्वावधान में मंगलवार, 8 सितंबर को भव्य सत्संग समारोह एवं सद्भावना जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिद्वार से पधारे संत महात्माओं ने अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से उपस्थित जनसमूह को मानवता, प्रेम और एकता का संदेश दिया। संतों ने कहा कि आज के समय में समाज को तोड़ने वाली ताकतों से बचने के लिए सद्भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।

इस पावन अवसर पर गांव के समस्त गायता, पुजारी, जंगल कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। सभी ने पूरे मनोयोग से सत्संग का श्रवण किया।

सद्भावना रैली निकाली गई
सत्संग समारोह के पश्चात गांव में सद्भावना जन जागरण रैली भी निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हाथों में मानवता, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश वाली तख्तियां लिए ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और लोगों को जागरूक किया।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम और रैली का मुख्य उद्देश्य मानवता का कल्याण, समाज में आपसी विश्वास को मजबूत करना और उज्ज्वल भविष्य के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के अंत में मानव उत्थान सेवा समिति ने आए हुए सभी संतों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया

सिद्धार्थनगर जिले में यूजीसी कानून को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने और सवर्ण आयोग के गठन समेत…

पूरी खबर पढ़ें →
सुभाष चौक की 40 फिट ऊंची दधि हां डि पर जबल पुर के गोबिंदों का कब्ज़ा, विधायक संजय पाठक ने दी 51 ईनामी राशि
Katni08 Sep

सुभाष चौक की 40 फिट ऊंची दधि हां डि पर जबल पुर के गोबिंदों का कब्ज़ा, विधायक संजय पाठक ने दी 51 ईनामी राशि

कटनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले रविवार को श्री बधाई उत्सव कमेटी के द्वारा कटनी में आयोजित होने वाले…

पूरी खबर पढ़ें →
सुभाष चौक की 40 फिट ऊची दही हांडी पर जबलपुर के गोविन्दाओ का कब्ज़ा विधायक संजय पाठक ने दी 51राशी
Katni07 Sep

टाइगर क्लब रजिस्टर परिवार की आज 23 वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव की मीटिंग राजेश सैनी के घर पर संपन्न हुई
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

टाइगर क्लब रजिस्टर परिवार की आज 23 वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव की मीटिंग राजेश सैनी के घर पर संपन्न हुई

*टाइगर क्लब रजिस्टर परिवार की आज 23 वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव की मीटिंग राजेश सैनी के घर…

पूरी खबर पढ़ें →
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
Mahrajganj07 Sep

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

खड़खोड़ा शिव मंदिर की भूमि से हटा अवैध कब्जा, पुलिस बल के साथ प्रशासन ने चलाया अभियान बृजमनगंज/महराजगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!