Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

मानदेय बढ़ने से खिले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चेहरे, सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मानदेय बढ़ने से खिले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चेहरे, सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात - KHERI, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए मंगलवार का दिन खुशियों भरा रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की।

अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार रुपये और सहायिकाओं को 6 हजार रुपये मानदेय मिलेगा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में किया गया। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

मानदेय बढ़ने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी नजर आई जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संयोजन डीपीओ आईसीडीएस भारत प्रसाद और डीपीओ लवकुश भार्गव ने किया विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कुपोषण मुक्ति और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को पूरी निष्ठा के साथ धरातल तक पहुंचाने का आह्वान किया भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मानदेय वृद्धि और स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को सरकार ने सकारात्मक रूप से पूरा किया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने की अपील की कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। पीएम मातृ वंदना योजना के पांच लाभार्थियों को भी पांच-पांच हजार रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पूनम मिश्रा सोनी, निमा देवी, अंजली वर्मा और उमा वर्मा को आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्रदान किए गए उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं उमा अवस्थी, शबनम परवीन, सपना वर्मा, शैलेंद्र कुमारी और क्षमा रानी पांडे तथा सहायिकाओं पुष्पा देवी, सुनीता देवी, राजकुमारी, गीता और सरोज कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में पांच गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और शाल भेंट कर गोदभराई संस्कार कराया गया।

वहीं पांच शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। बच्चों को खिलौने और मिठाई के पैकेट भी वितरित किए गए कार्यक्रम में सैम (गंभीर तीव्र कुपोषण) श्रेणी से स्वस्थ होकर सामान्य श्रेणी में पहुंचे बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

उन्हें मिठाई, कपड़े, खिलौने, शाल, सम्मान पत्र सहित अन्य उपहार दिए गए। बच्चों के स्वस्थ होने पर अभिभावकों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान, महिला सशक्तिकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर में बीजेपी मेयर चुनाव जीत पर कांग्रेस नेता बोले- मतपत्र पर सीरियल नंबर डालकर वोट की गोपनीयता को किया भंग
Jodhpur25 Sep

जोधपुर में बीजेपी मेयर चुनाव जीत पर कांग्रेस नेता बोले- मतपत्र पर सीरियल नंबर डालकर वोट की गोपनीयता को किया भंग

जोधपुर : नगर निगम जोधपुर मेयर की वोटिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात रिजल्ट जारी कर दिया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के चलते दुर्ग -रायपुर हाईवे में जल भराव : रूट डायवर्ट, एडवाइजरी जारी
Durg25 Sep

भारी बारिश के चलते दुर्ग -रायपुर हाईवे में जल भराव : रूट डायवर्ट, एडवाइजरी जारी

दुर्ग। अंचल में हो रही भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!