Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Farrukhabad

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा फर्रुखाबाद आज जनपद फर्रुखाबाद में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं,

08 Sep 2026, 10:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा फर्रुखाबाद आज जनपद फर्रुखाबाद में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, - FARRUKHABAD, उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा

फर्रुखाबाद आज जनपद फर्रुखाबाद में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, लाभार्थियों एवं उनके अभिभावकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन द रॉयल जे0जे0आर0 पैलेस, फतेहगढ़ में किया गया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना कमालगंज, शहर, मोहम्मदाबाद एवं बढ़पुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी एस0के0 तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र तथा बाल विकास परियोजना अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि किए जाने की घोषणा की गई। घोषणा का उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

जनपद स्तर पर सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी प्राप्त करने वाले 07 बच्चों एवं उनके माता-पिता को उपचार, शॉल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 07 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सभी कार्यकत्रियां पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि प्रदेश एवं देश का कोई भी बच्चा शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर न रहे।

सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत ने भी मानदेय में वृद्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज की भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य एवं विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने सभी से स्वस्थ एवं सुपोषित बच्चों के निर्माण के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि उनके परिश्रम एवं लगन का सम्मान है। उन्होंने कहा कि एनआरसी में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के उपचार एवं विकास में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कार्यकत्रियां आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के वजन एवं लंबाई का नियमित मापन कर उनके शारीरिक विकास की निगरानी करें। साथ ही बच्चों के टीकाकरण एवं पोषण के प्रति अभिभावकों को जागरूक करें तथा बच्चों में खून की कमी दूर करने वाले पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु अभिभावकों को प्रेरित करें।

तहसील अमृतपुर में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम
तहसील अमृतपुर का कार्यक्रम विकासखण्ड सभागार राजेपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासक ब्लॉक राजेपुर पल्लव सोमवंशी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेपुर अब्दुल यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

तहसील कायमगंज में भी हुआ आयोजन तहसील कायमगंज का कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कायमगंज में आयोजित किया गया। इसमें बाल विकास परियोजना कायमगंज, शमसाबाद एवं नवाबगंज की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं क्षेत्रीय मुख्य सेविकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासक ब्लॉक कायमगंज अनुराधा दुबे एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Report (Dr Mohit Dhanuvanshi)
Fatehgarh_Farrukhabad Photographs

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना ढेबरुआ के कस्बा बढनी में दुर्गा विसर्जन में माहौल बिगाड़ने वाले एवं अराजकता फैलाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी के साथ किये दुर्व्यवहार एवं स्थानीय पुलिस के समझाने पर पुलिस से
सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं
Siddharthnagar23 Oct

सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं

सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के दावों के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना समथर में मूर्ति विसर्जन और दशहरा पर्व को लेकर हुई बैठक त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हुई
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ तहसील शोहरतगढ़ के
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ तहसील शोहरतगढ़ के

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!