Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा : अनिल विज

09 Sep 2026, 09:22 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा : अनिल विज - KURUKSHETRA, हरियाणा

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के साथ आज सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारी यूनियनों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक में लिए गए विभिन्न निर्णयों की एक माह बाद समीक्षा की जाएगी। रेशनलाइजेशन किया जाएगा।

’रात्रि ठहराव, बोनस और अन्य मांगों पर भी हुई चर्चा’ – विज
 विज ने बताया कि चालक एवं परिचालकों को रात्रि ठहराव देने तथा 25 दिन के भुगतान से संबंधित शक्तियां संबंधित महाप्रबंधकों को देने का मामला वित्त विभाग को भेजा जाएगा। इसी प्रकार, सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों की तर्ज पर ’’एक माह के वेतन के बराबर बोनस’’ देने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जाएगा।

बैठक में एक्स-ग्रेशिया नीति, जोखिम भत्ता, कैशलेस मेडिकल सुविधा, एचआरईसी आदि विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। ’वर्दी एवं जूता भत्ते में बढ़ोतरी को मुख्यमंत्री की मंजूरी’ – विज
बैठक में वर्दी भत्ता, जूता भत्ता एवं धुलाई भत्ता देने की मांग पर भी यूनियन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि वर्दी भत्ते के तहत ’’गर्मी की वर्दी के लिए 1,350 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा सर्दी की वर्दी के लिए 1,450 रुपये से बढ़ाकर 1,780 रुपये’’ करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। इसी प्रकार, ’’जूता भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,600 रुपये’’ करने का प्रस्ताव भी भेजा गया था, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और मामला अब वित्त विभाग के पास है।

बैठक में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की ओर से राज्य प्रधान अशोक खोखर, राज्य महासचिव सुनील शर्मा, राज्य प्रधान पवन साहरण, चंद्र सोलंकी, कर्मवीर नरवाल, निशान सिंह, दिनेश, नीरज शर्मा, विजय, अशोक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश
Sagar09 Sep

जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
Basti09 Sep

बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; मौत का खौफ दिखाकर छीनते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!