कांठ में अति पिछड़ा वर्ग संगठन ने हक और सम्मान के लिए उठाई आवाज, उपजिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में मंगलवार अति पिछड़ा वर्ग संगठन की बैठक को नगर स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में अति पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याओं, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनके कथित शोषण को रोकने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद संगठन के महिला-पुरुष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पैदल जुलूस की शक्ल में कांठ तहसील पहुंचे और नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी को सौंपा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल सिंह सैनी एडवोकेट ने कहा कि आयुष्मान कार्ड पहले की तरह आर्थिक आधार पर बनाए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री आवास योजना को नगर क्षेत्र की तर्ज पर तत्काल लागू किया जाए। उन्होंने जाट जैसी संपन्न बिरादरी को केंद्र की ओबीसी सूची में आरक्षण दिए जाने का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि थाना और तहसील स्तर पर अति पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी भी प्रकार का शोषण तत्काल रोका जाए। साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने तथा महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस क्रमशः 11 अप्रैल और 3 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की गई। ज्ञापन में मौहड़ी हजरतपुर में कांवड़ पथ स्थित शराब की दुकान को बंद कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो अति पिछड़ा वर्ग के हितों को लेकर आगे भी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान डॉ. कमल आर्य सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

टेकन 3 गेम का बढ़ता चलन बना चिंता का विषय, बच्चों के भविष्य के साथ सुरक्षा पर भी…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर गांव लौटे राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर कांठ…
पूरी खबर पढ़ें →
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा फर्रुखाबाद आज जनपद फर्रुखाबाद में बाल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझांसी दिनांक 08 सितंबर 2026 ----------------- *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार…
पूरी खबर पढ़ें →
मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93 महराजगंज साइबर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।