Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में ₹5.46 लाख के गबन का आरोप, सचिव निलंबित करने के निर्देश ho

09 Sep 2026, 09:22 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में ₹5.46 लाख के गबन का आरोप, सचिव निलंबित करने के निर्देश ho - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में बिना काम कराए पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि से ₹5,46,142 के कथित गबन का मामला सामने आया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ग्राम विकास अधिकारी/सचिव केशभान यादव को निलंबित करने और उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिए हैं।

जिलाधिकारी के पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में ककरहवा हाट बाजार की दाल मंडी में इंटरलॉकिंग कार्य के नाम पर वर्क आईडी संख्या 130565406 के माध्यम से ₹4,88,542 सामग्री मद और ₹57,600 श्रमांश पर खर्च दर्शाया गया। जबकि मौके पर कार्य नहीं कराया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि इसी परियोजना से संबंधित कार्य मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में पहले ही कराया जा चुका था। इसके बावजूद दोबारा उसी कार्य के नाम पर धनराशि खर्च किए जाने का आरोप है।

पत्र में कहा गया है कि सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त किए बिना कार्य कराने तथा बिना कार्य कराए धनराशि खर्च करने के मामले में प्रथमदृष्टया ₹5.46 लाख के गबन का मामला परिलक्षित होता है। डीएम ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि केशभान यादव को निलंबित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली, 1999 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा
Unnao22 Sep

अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा

कलीमिट्टी चौराहा, उन्नाव। अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर अखंड श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया…

पूरी खबर पढ़ें →
योगी सरकार के नियमों की उड़ रही धज्जियां, महोबा जिला चिकित्सालय में खुलेआम चल रहा प्राइवेट प्रैक्टिस का खेल
Mahoba22 Sep

योगी सरकार के नियमों की उड़ रही धज्जियां, महोबा जिला चिकित्सालय में खुलेआम चल रहा प्राइवेट प्रैक्टिस का खेल

महोबा योगी सरकार भले ही सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर सख्ती के दावे कर रही हो, लेकिन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahoba22 Sep

महोबा – उप निबंधक कार्यालय बना अखाड़ा, बैनामा कराने आए परिवार से मारपीट, 7 लाख की रंगदारी का आरोप

महोबा जिले के उप निबंधक कार्यालय में भ्रष्टाचार और दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैनामा कराने…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना राजेसुल्तान पुर में हुआ थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल का स्थानांतरण
Ambedkar Nagar22 Sep

थाना राजेसुल्तान पुर में हुआ थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल का स्थानांतरण

| विदाई समारोह - थाना राजेसुल्तानपुर* आज *थाना राजेसुल्तानपुर* में थानाध्यक्ष *तनुज पाल* का ट्रांसफर होने पर पूरा…

पूरी खबर पढ़ें →
📰 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर गंगौली में ग्रामीण स्टेडियम की जमीन से अतिक्रमण हटाया, निर्माण की उम्मीद जगी दस करोड़ से अधिक की लागत से प्रस्तावित स्टेडियम के लिए राजस्व टीम
प्रेमिका आइटीओ इंस्पेक्टर की हत्या कर फिर खुद को लगाया मौत को गले
Sagar22 Sep

प्रेमिका आइटीओ इंस्पेक्टर की हत्या कर फिर खुद को लगाया मौत को गले

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की उनके…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!