Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच

09 Sep 2026, 02:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच - सागर, मध्य प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीधी जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार होकर पटवारी द्वारा पानी से भरे गड्ढे को पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर बी.पी.

पाण्डेय ग्राम माटा पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। वायरल वीडियो के साथ ही ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई में दी गई शिकायतों में शासकीय पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र आदि के संबंध में सेवा शुल्क मांगे जाने का उल्लेख किया गया है।

मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोपद बनास प्रिया पाठक द्वारा पटवारी हल्का माटा नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया असंवेदनशील एवं अपमानजनक व्यवहार पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल निगम विभाग करा रहा मरम्मत आप दे सूचना उत्तर प्रदेश जलनिगम ग्रामीण का 01 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सड़क पुनर्स्थापना अभियान जारी जल
अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान के द्वारा ब्राह्मण समाज का प्री वेडिंग शूट जैसी कुरीति बंद करने का संकल्प।
Jodhpur27 Oct

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान के द्वारा ब्राह्मण समाज का प्री वेडिंग शूट जैसी कुरीति बंद करने का संकल्प।

जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान के द्वारा ब्राह्मण समाज ने संकल्प लिया है। कि प्री वेडिंग शूट जैसी…

पूरी खबर पढ़ें →
ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਣ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ 30 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮੋੜ ਪੈਲੇਸ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਰੀਦਕੋਟ
Faridkot27 Oct

ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਣ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ 30 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮੋੜ ਪੈਲੇਸ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਰੀਦਕੋਟ

‘ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਣ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ 30 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮੌੜ ਪੈਲੇਸ ਵਿਖੇ ਲੱਗੇਗਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बागवानी बीमा योजना में शामिल किया मधुमक्खी पालन; जानें शर्तें
Kurukshetra27 Oct

हरियाणा में मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बागवानी बीमा योजना में शामिल किया मधुमक्खी पालन; जानें शर्तें

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने मधुमक्खी पालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!