लक्सर में घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरों व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी।
लक्सर। मुण्डाखेड़ा कलां गांव में घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 30-31 अगस्त की मध्यरात्रि गांव निवासी नवीन के घर में चोरी हुई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे संभावित रास्तों की निगरानी के साथ संदिग्धों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 8 सितंबर को आशीष सैनी उर्फ गादड़ (26) और ललित कुमार उर्फ पाशा (24), दोनों निवासी मुण्डाखेड़ा कलां, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका शिकायतकर्ता के घर पहले से आना-जाना था और उन्हें घर में नकदी व आभूषण रखे होने की जानकारी थी। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चैन मय लॉकेट, झुमके, अंगूठियां, टॉप्स, कड़े, बिछुए, चांदी के सिक्के समेत कई सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। शिकायतकर्ता ने बरामद आभूषणों की पहचान अपने होने के रूप में की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने मुकदमे में धारा 3(5) और 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फुरकान अंसारी। लक्सर। मुण्डाखेड़ा कलां गांव में घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*🟣_कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश_* 🟣 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*🟣_कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश_* 🟣 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शराब की वर्षों पुरानी लत शायद श्यामबाई के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में कड़ाई तो सिद्धार्थनगर में शरण ले रहे गांजा माफिया, खाकी की मेहरबानी से फल-फूल रहा दिनेश…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।