रोज शराब पीने वाली श्यामबाई को एक ही दिन में भारी पड़ा ‘लोकल ब्रांड’, जहरीली शराब ने छीन ली जिंदगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शराब की वर्षों पुरानी लत शायद श्यामबाई के लिए कभी जानलेवा नहीं बनी थी, लेकिन एक दिन गांव में बिकने वाली कथित ‘लोकल ब्रांड’ शराब उनके जीवन का आखिरी नशा बन गई। सागर जिले के जहरीली शराब कांड ने बंडा तहसील के छापरी गांव की एक और जिंदगी छीन ली।
इलाज के दौरान सोमवार को श्यामबाई ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक श्यामबाई लंबे समय से शराब का सेवन करती थीं।
घटना वाले दिन उनका बेटा किसी रिश्तेदारी में गांव से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान श्यामबाई ने गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब मंगवाई और उसका सेवन कर लिया।
शराब पीने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उन्हें तत्काल बंडा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही।
डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया। परिवार को उम्मीद थी कि इलाज से श्यामबाई की जान बच जाएगी, लेकिन सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
श्यामबाई की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बेटे के सिर से मां का साया उठ गया और घर में चीख-पुकार मच गई।
जिस शराब को श्यामबाई वर्षों से अपनी आदत के रूप में पीती आ रही थीं, उसी शराब के एक संदिग्ध पैकेट या बोतल ने आखिरकार उनकी जिंदगी छीन ली। सागर जिले में जहरीली शराब का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है।
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 13 लोगों की मौत की बात सामने आई है, जबकि स्थानीय लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा मौतों की संख्या इससे कहीं अधिक होने के दावे किए जा रहे हैं। छापरी गांव की श्यामबाई की मौत ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार किसकी सरपरस्ती में फल-फूल रहा था और इसकी कीमत अब कितने परिवारों को अपने अपनों की जान देकर चुकानी पड़ेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर घनश्याम लोधी/ आमगांव बड़ा.नरसिंहपुर में नल-जल योजना की पाइपलाइन से रिसाव, सड़कों पर बह रहा पानी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर घनश्याम लोधी/ आमगांव बड़ा.नरसिंहपुर में नल-जल योजना की पाइपलाइन से रिसाव, सड़कों पर बह रहा पानी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर घनश्याम लोधी/ आमगांव बड़ा.नरसिंहपुर में नल-जल योजना की पाइपलाइन से रिसाव, सड़कों पर बह रहा पानी…
पूरी खबर पढ़ें →
नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में सारे दिन सांड का ताता लगा रहता है जिससे कॉलोनी…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के गंगापुर क्षेत्र में पिता की पेंशन को लेकर उपजा पारिवारिक विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।