Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में जगह-जगह मनाई गई श्रीकृष्ण की छठी, भंडारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

09 Sep 2026, 09:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में जगह-जगह मनाई गई श्रीकृष्ण की छठी, भंडारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद बुधवार को नगर एवं क्षेत्र में जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया। मंदिर एवं आयोजन स्थल जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजते रहे।

IMG 20260909 180637132 HDR2
छठी उत्सव के दौरान आकर्षण का केंद्र राधा-कृष्ण की झांकी।

कांठ नगर के विशनपुरा स्थित श्री बिश्नोई मंदिर में श्री खाटू श्याम परिवार एवं व्यापारियों के संयुक्त तत्वावधान में छठी उत्सव का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पूजनकर्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा रहे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महेश्वरी, कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, संत स्वामी जगदेवानंद महाराज तथा विजयानंद महाराज सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

IMG 20260909 212559997 HDR2
छठी उत्सव में कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार।

कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। कलाकारों ने रासलीला सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। आयोजन में अशोक कुमार बिश्नोई, सुबोध चौधरी, नीरज कुमार बिश्नोई एनवाईसी, पम्मी बिश्नोई, दीपक प्रधान, अभय प्रधान, राहुल लोहिया, सोमवीर सिंह, चौधरी हुक्म सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं, नगर के मोहल्ला विशनपुर स्थित शिव मंदिर में भी श्रीकृष्ण छठी महोत्सव आयोजित किया गया। यहां महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया। आयोजन स्थल पर देर तक श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

झांसी महानगर स्थित विकास भवन सभागार में 09वें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
Jhansi09 Sep

झांसी महानगर स्थित विकास भवन सभागार में 09वें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

देश को कुपोषण मुक्त बनाने और एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है।…

पूरी खबर पढ़ें →
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सभागार बस्ती में। आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त श्री राजेंद्र सिंह जी की अध्यक्षता में हुई बैठक
Basti09 Sep

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सभागार बस्ती में। आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त श्री राजेंद्र सिंह जी की अध्यक्षता में हुई बैठक

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सभागार बस्ती में। आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
*श्रीकृष्ण छठी पर धूमधाम से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर*
Shamli09 Sep

*श्रीकृष्ण छठी पर धूमधाम से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर*

​कांधला संवाददाता: श्रीकृष्ण छठी के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा पूरे धार्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
रोहट में रामदेवरा यात्रियों के लिए 15 दिन की सेवाः बाबा का भंडारा भामाशाहों द्वारा निशुल्क भोजन, चाय, पानी, नाश्ता; सुख-समृद्धि की कामना के साथ समापन।
error: Content is protected !!