BREAKING वाराणसी में पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना कियाः कहा-तबीयत खराब है; यात्रियों का हंगामा, इंडिगो की फ्लाइट मुंबई जानी थी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वाराणसी एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6544 को लेकर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। बताया गया कि फ्लाइट के पायलट ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए विमान उड़ाने से इनकार कर दिया।
एयरलाइंस की ओर से बोर्डिंग शुरू होने से पहले यात्रियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों का आरोप था कि उन्हें उड़ान में देरी की सही जानकारी समय पर नहीं दी गई।
एयरलाइंस ने फिलहाल यात्रियों की बोर्डिंग रोक दी और बताया कि वैकल्पिक पायलट की व्यवस्था की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पायलट की ड्यूटी का निर्धारित समय पूरा हो चुका था, जिसके चलते उसने उड़ान भरने से इनकार किया।
फ्लाइट को सुबह 10:45 बजे वाराणसी से मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन अब इसके करीब दोपहर 2 बजे उड़ान भरने की संभावना बताई गई थी । यानी यात्रियों को लगभग 3 घंटे 15 मिनट की देरी का सामना करना पड़ा.
यात्रियों ने एयरलाइन की व्यवस्थाओं पर भी नाराजगी जताई। एक यात्री ने आरोप लगाया कि सुबह 8 बजे से यात्री एयरपोर्ट पर बैठे हैं, लेकिन रिफ्रेशमेंट को लेकर भी कोई उचित घोषणा नहीं की गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsगरौठा झांसी* *बारिश से कच्चा मकान गिरा, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार* गरौठा। लगातार हो…
पूरी खबर पढ़ें →
कोरिया 09 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsइंदौर में होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत, पुलिस जांच में जुटी इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
*60 लाख की अफीम के साथ चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार* रुपईडीहा बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की…
पूरी खबर पढ़ें →
रहस्यमय मौत की गुत्थी: आउटसोर्सिंग कर्मी यशवंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वाहन पर 'पुलिस' स्टीकर मिलने से…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।