Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

टेढ़ी दामर में सड़क की समस्या सुनने पहुंचे दीपक प्रताप देव, निजी खर्च से सड़क निर्माण का दिया भरोसा

10 Sep 2026, 02:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

धुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता दीपक प्रताप देव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने टोले तक पहुंचने वाली सड़क की समस्या को प्रमुखता से रखा।Videoshot 20260910 145434ग्रामीणों ने बताया कि धुरकी मुख्य पथ से टेढ़ी दामर टोले तक आने-जाने के लिए मुकम्मल सड़क नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के दिनों में आवागमन की समस्या और बढ़ जाती है।

ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद दीपक प्रताप देव ने कहा कि धुरकी मुख्य पथ से टेढ़ी दामर टोले तक सड़क निर्माण के लिए वे अपने निजी खर्च से यथासंभव कार्य कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं को भी सामने लाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

पूर्व और वर्तमान विधायक पर साधा निशाना

इस दौरान दीपक प्रताप देव ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों विधायकों ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए और चुनाव में वोट लिया, लेकिन गांवों के विकास की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हुआ।

उन्होंने वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि उन्हें जनता के विकास से ज्यादा अपने विकास की चिंता है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने उन्हें विधायक बनाने में सहयोग किया था, उस उम्मीद पर वे खरे नहीं उतरे हैं।

दीपक प्रताप देव ने कहा कि इसी वजह से वे लगातार जनता के बीच पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं को समझने और लोगों के सामने वर्तमान जनप्रतिनिधियों की कथित नाकामियों को रखने का काम कर रहे हैं। साथ ही, अपने स्तर से जहां तक संभव हो सके, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रयास भी किया जा रहा है।

हर गांव में सड़क और जरूरत वाले क्षेत्रों में चापाकल लगाने का दावा

दीपक प्रताप देव ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जरूरत के अनुसार एक सड़क और जहां पेयजल की समस्या है, वहां एक चापाकल उपलब्ध कराने की दिशा में वे अपने स्तर से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं को दूर करने में सहयोग करना है।

कार्यक्रम के दौरान बीकू जायसवाल, मजबूदीन अंसारी, महताब अंसारी, मुबारक अंसारी, उमर अंसारी, फैजुल्ला अंसारी समेत कई ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लाजपतपुरा वार्ड के युवाओं ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा मांग-पत्र
Sagar10 Sep

लाजपतपुरा वार्ड के युवाओं ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा मांग-पत्र

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड के युवा साथियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
BREAKING वाराणसी में पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना कियाः कहा-तबीयत खराब है; यात्रियों का हंगामा, इंडिगो की फ्लाइट मुंबई जानी थी
Varanasi10 Sep

BREAKING वाराणसी में पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना कियाः कहा-तबीयत खराब है; यात्रियों का हंगामा, इंडिगो की फ्लाइट मुंबई जानी थी

वाराणसी एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6544 को लेकर यात्रियों ने हंगामा कर…

पूरी खबर पढ़ें →
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे सेवा, जनकल्याण और जनजागरूकता के विविध कार्यक्रम’’ ’’विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा’’
error: Content is protected !!