लाजपतपुरा वार्ड के युवाओं ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा मांग-पत्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड के युवा साथियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर वार्ड की विभिन्न समस्याओं एवं मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र में विशेष रूप से सड़क एवं नाली निर्माण सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचना संबंधी कार्यों की मांग रखी गई।
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने युवाओं से उनकी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उन्हें शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके से ही नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर प्रस्तावित कार्यों का स्थल निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
विधायक जैन ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
युवाओं ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए विधायक जैन का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsधुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsइंदौर में होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत, पुलिस जांच में जुटी इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
नागौद, सतना। स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय जी की अमर स्मृति एवं शहीद दिवस के अवसर पर पंजाब…
पूरी खबर पढ़ें →
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड ( धार) जिले के औद्योगिक नगरी पीथमपुर मे आधुनिक डिजाइन से लगभग 10 करोड…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षकों की भर्ती का…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsइंदौर / तेजकुमार जारवाल / जिला रिपोर्टर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या तक सनातन स्वाभिमान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।