Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

10 Sep 2026, 11:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ* - देवास, मध्य प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश
बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बागली द्वारा शासकीय कैलाश जोशी महाविद्यालय बागली में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (MSW एवं BSW) की कक्षा के दौरान पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से “माटी गणेश, सिद्ध गणेश” अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के देवास जिले के समन्वयक अशोक पाटीदार ने माटी के गणेश की महत्ता बताते हुए कहा कि मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं का उपयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण हितैषी परंपराओं को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षक सम्मान भी किया गया।

माटी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण परामर्शदाता महेश सोलंकी द्वारा दिया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सुंदर गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया। उत्कृष्ट प्रतिमा बनाने वाले विद्यार्थियों को नवांकुर संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी विकासखंड समन्वयक प्रफुल्ल पाठक ने दी। संचालन परामर्शदाता राजेंद्र सिंह सेंधव तथा आभार प्रदर्शन परामर्शदाता गोकुल राठौर ने किया।

कार्यक्रम में नवांकुर समिति के गणेश यादव, बनेसिंह नायक, धर्मेंद्र सिंह सेंधव, परामर्शदाता अवधेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बंडा की घटना के बाद नरयावली विधानसभा में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान की मांग, गणेश उत्सव से शुरू होगी सामाजिक जागरूकता की नई पहल
Sagar10 Sep

बंडा की घटना के बाद नरयावली विधानसभा में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान की मांग, गणेश उत्सव से शुरू होगी सामाजिक जागरूकता की नई पहल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। बंडा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब से संबंधित…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिले में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी हुईशुरू
Mahrajganj10 Sep

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिले में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी हुईशुरू

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महराजगंज में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ सीडीओ…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 26 पेटी अवैध शराब ए 1128 जले हुए क्वार्टर बरामद,पुलिस से बचने के लिए शराब के क्वार्टर जलाकर नष्ट करने का किया गया था प्रयास
Sagar10 Sep

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 26 पेटी अवैध शराब ए 1128 जले हुए क्वार्टर बरामद,पुलिस से बचने के लिए शराब के क्वार्टर जलाकर नष्ट करने का किया गया था प्रयास

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dhar10 Sep

बदनावर न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है दिनांक 12/09/2028 को 10:30. से 05:30 तक

बदनावर न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है दिनांक 12/09/2028 को 10:30. से 05:30…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!