शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में भाजपा नेता कन्हैया चौबे आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा विद्यालय की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर विद्यालय के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया गया कि एक समय यह विद्यालय आम के पेड़ के नीचे संचालित हुआ करता था। आज विद्यालय को बेहतर स्वरूप में देखकर पुराने संघर्ष और प्रयासों की यादें ताजा हो गईं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में विद्यालय के लिए जमीन खरीदने में भी उनका सहयोग रहा था। उस समय विद्यालय को स्थायी स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए गए प्रयासों में सहयोग करने का अवसर मिला था।
विद्यालय के वर्तमान स्वरूप और बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से बातचीत कर शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि किसी शिक्षण संस्थान को आगे बढ़ते हुए देखना बेहद सुखद अनुभव है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का उज्ज्वल भविष्य ही इस तरह के प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महराजगंज में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ सीडीओ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकेतार। केतार प्रखंड के प्रमुख चिकित्सक एवं समाजसेवी रहे स्वर्गीय श्री ओंकार नाथ शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…
पूरी खबर पढ़ें →
• देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप की महिलाओं ने "सपनों की उड़ान" में बिखेरी प्रतिभा और हुनर की रंगत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।