मेगा ब्लाॅक के कारण विदर्भ और दुरंतो एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त हुई जानकारी अनुसार मध्य रेलवे 11 और 12 सितंबर की रात के दौरान टिटवाला रेलवे-स्टेशन पर करीब पांच से लेकर छह घंटों तक का विशेष यातायात और विद्युत ब्लाॅक करने वाला है, यह कार्य टिटवाला रेलवे-स्टेशन पर प्लेटफार्म विस्तार को लेकर किया जा रहा है । इस कार्य से उपनगरीय सेवाओं के साथ साथ लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर इसका असर पड़ सकता है, इससे की ट्रेनों को को बीच के विभिन्न रेलवे-स्टेशनों पर भी रोक जा सकता है।
प्राप्त हुई जानकारी अनुसार ट्रेन क्रमांक 12102 शालीमार- एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस करारा और अतगांव स्टेशन के बीच सुबह 02:33 बजे से लेकर 04:55 बजे तक रूकी रहेगी, ट्रेन क्रमांक 18030 शालीमार- एलटीटी एक्सप्रेस खारदी स्टेशन में सुबह 02:20 बजे से लेकर 0 सुबह 05 बजे तक रूकी रहेगी । ट्रेन क्रमांक 12810 हावड़ा- सीएसएमटी मेल करारा स्टेशन में सुबह 02 बजे से लेकर सुबह 04:45 बजे तक रूकी रहेगी।
ट्रेन क्रमांक 12106 गोंदिया- विदर्भ एक्सप्रेस और ट्रेन 12290 नागपुर- मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस, इन दोनों ही ट्रेनों के मुंबई स्टेशन पर विलंब से पहुंचने की संभावना है। अत: रेलवे प्रशासन ने मुंबई की ओर यात्रा करने वालों रेल यात्रियों को यह सलाह दी है कि यात्रीगण अपनी रेल यात्रा शुरू करने से पूर्व ट्रेनों की वस्तुस्थिति, समय और संभावित ट्रेनों की विलंब से चलने की जानकारी प्राप्त कर यात्रा आरंभ करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगरा, उत्तर प्रदेश* आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार *आगरा।*…
पूरी खबर पढ़ें →
Samir wankhede bureau chief; The Telangana government is proposing to construct the 'Sujala Sravanthi' irrigation project worth ₹12,000…
पूरी खबर पढ़ें →
राऊ-पीथमपुर रोड पर बाइक सवार अंकित श्रीवास्तव की मौत, साथी गंभीर; बचाव समिति अध्यक्ष डॉ. हेमंत हिरोले ने…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार ऑरेंज सिटी वाटर सप्लाई और नागपुर नगर निगम नें बुधवार 28 अक्टूबर…
पूरी खबर पढ़ें →
गया में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया गया जागरूक जिला विधिक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसड़क तैयार, फिर भी नहीं दौड़ रहे वाहन; दो रेलवे ओवरब्रिज और एप्रोच मार्ग के निर्माण पर अटका…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।