Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

मोहनगढ़ किला एवं संलग्न भूमि पर्यटन गतिविधियों के लिए पर्यटन विभाग को हस्तांतरित

11 Sep 2026, 05:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मोहनगढ़ किला एवं संलग्न भूमि पर्यटन गतिविधियों के लिए पर्यटन विभाग को हस्तांतरित - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील स्थित ऐतिहासिक मोहनगढ़ किले के संरक्षण एवं पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा राजस्व प्रकरण में आदेश जारी कर मोहनगढ़ किला एवं उससे संलग्न शासकीय भूमि को पर्यटन गतिविधियों के विकास एवं संचालन के लिए पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

आदेश के अनुसार मोहनगढ़ स्थित कुल 1.951 हेक्टेयर शासकीय भूमि में से श्री 1008 चतुर्भुज भगवान मंदिर के लिए आरक्षित 0.300 हेक्टेयर भूमि को छोड़कर शेष 1.651 हेक्टेयर भूमि पर निर्मित मोहनगढ़ किला एवं संलग्न भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। यह हस्तांतरण मध्यप्रदेश नजूल निर्वर्तन नियम, 2020 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों के अधीन किया गया है।

इस निर्णय से ऐतिहासिक मोहनगढ़ किले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, इसके संरक्षण तथा यहां पर्यटन संबंधी गतिविधियों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन आधारित गतिविधियों एवं संभावनाओं को भी गति मिलने की उम्मीद है।

मोहनगढ़ किले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की यह पहल जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ पर्यटन विकास को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मंडल शराबकाण्ड से पीड़ित परिवारों से मिले
Sagar11 Sep

आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मंडल शराबकाण्ड से पीड़ित परिवारों से मिले

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले की बंडा विधानसभा क्षेत्र में हुई दुखद…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44आवासन स्थलों पर 12, 070श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा l
Gaya11 Sep

पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44आवासन स्थलों पर 12, 070श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा l

*पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44 आवासन स्थलों पर 12,070 श्रद्धालुओं…

पूरी खबर पढ़ें →
आज अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई l
Gaya11 Sep

आज अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक 11.09.2026 को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Madhubani11 Sep

प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल झंझारपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल झंझारपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, सभी शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मियों को CM सैनी का तोहफा
Kurukshetra11 Sep

हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मियों को CM सैनी का तोहफा

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र (संदीप शर्मा) हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!