जिला प्रशासन की अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई,पलेथनी और बांदरी में 20 से अधिक अवैध ढाबे, होटल और टपरे जमींदोज, करोड़ों की बेशकीमती भूमि अतिक्रमण मुक्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अतिक्रमण विरोधी 'जीरो टॉलरेंस' नीति और सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के परिपालन में जिले भर में शासकीय भूमियों को कब्जा मुक्त कराने का महाअभियान पूर्ण गति से चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) के किनारे सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से काबिज माफियाओं और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। बांदरी से लेकर मालथौन टोल टैक्स तक चलाए गए विशेष सफाई अभियान के तहत भारी पुलिस बल और जेसीबी-बुलडोजर की मदद से 20 से अधिक अवैध ढाबों, लग्जरी रेस्टोरेंट, होटलों और टपरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि बेदखल कर मुक्त कराई गई।
प्रशासन द्वारा कराई गई पूर्व मैपिंग और सीमांकन के आधार पर बांदरी से मालथौन अनुविभाग के ग्राम पलेथनी तक हाईवे से सटी बेशकीमती जमीनों पर किए गए पक्के व अस्थाई निर्माणों को चिन्हित किया गया था। निजी स्वामित्व की आड़ में शासकीय जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों पर एक साथ एक्शन लेते हुए निम्नलिखित प्रमुख प्रतिष्ठानों को ध्वस्त किया गया,सौरभ होटल / सौरभ ढाबा (बांदरी): निजी जमीन की आड़ में हाईवे किनारे स्थित बेशकीमती शासकीय भूमि पर अवैध विस्तार किया गया था, जिसे पूरी तरह समतल कर दिया गया है।
न्यू बुंदेला ढाबा एवं बुंदेला ढाबा (ग्राम पलेथनी): सरकारी भूमि पर निर्मित ढाबे के ढांचे को जेसीबी की मदद से ढहाया गया,ओम साईं राम रेस्टोरेंट (ग्राम पलेथनी): संचालक वीरेंद्र सिंह बुंदेला एवं भ्राता द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया। राधा कृष्ण ढाबा (ग्राम पलेथनी): संचालक राजू राजा एवं विक्रम सिंह बुंदेला द्वारा काबिज भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।हरियाणा होटल (ग्राम पलेथनी): संचालक जावेद बिसरू द्वारा निर्मित अवैध व्यावसायिक ढांचे को ध्वस्त किया गया।
हाईवे किनारे के अन्य अवैध निर्माण: दर्जनों अस्थाई टपरे, शेड और अवैध व्यावसायिक काउंटर भी मौके से हटाए गए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर एसडीएम श्री सतीश वर्मा के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में राजस्व विभाग, नगर परिषद बांदरी तथा पुलिस विभाग की एक विशाल संयुक्त टीम गठित की गई थी।
इस संयुक्त टीम ने सुबह से ही भारी पुलिस बल, राजस्व निरीक्षकों, पटवारियों और नगर परिषद के अमले के साथ मौके पर पहुंचकर एक साथ कार्रवाई शुरू की।,
मामले की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य मार्गों के किनारे दुर्घटनाओं को न्योता देने वाले और शासकीय भूमि पर कब्जा जमाने वाले सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान एसडीएम सतीश वर्मा, नगर परिषद बांदरी के सीएमओ संजय समुंद्रे, तहसीलदार, क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी तथा बांदरी व मालथौन थाने का भारी पुलिस बल मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने मौजूद रहा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






