Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

समाधान दिवस में आयूक्त ने सुनी जनसमस्याएं, 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण तीजा मेले की तैयारियों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समेरपुर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त

13 Sep 2026, 10:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
समाधान दिवस में आयूक्त ने सुनी जनसमस्याएं, 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण तीजा मेले की तैयारियों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समेरपुर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

सवाददाताः समसुद्दीन शेख, हमीरपुर
दिनांक: 12 सितम्बर, 2026

*थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं*

*भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश*

हमीरपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज थाना राठ में जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर श्री मृगांक शेखर पाठक द्वारा जनसुनवाई की गई। अधिकारियों ने थाना क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर स्थलीय जांच करने तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक एवं स्थायी राहत उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा भूमि विवादों के मामलों में राजस्व अभिलेख एवं मौके की स्थिति का परीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

इस अवसर पर संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti13 Sep

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज – फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक सवार की दर्दनाक मौत*

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज - फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक…

पूरी खबर पढ़ें →
नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार
Satna13 Sep

नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार

सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kota13 Sep

हिन्दी दिवस पूर्व संध्या पर विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् कोटा शाखा द्वारा हिन्दी दिवस के पूर्व अवसर पर श्री राम मंदिर परिसर, गायत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
तीरथ सिंह रावत से मिला वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति का प्रतिनिधिमंडल
Kanpur Nagar13 Sep

तीरथ सिंह रावत से मिला वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति का प्रतिनिधिमंडल

कानपुर में 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियां
Chandauli13 Sep

वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियां

वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियांधर्मनगरी काशी की छवि…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!