गणेश पंडालों तक भक्तजनों को पहुंचाने के लिए आपली बस सेवा शूरू की जायेगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर महानगरपालिका ने इस वर्ष गणेशोत्सव के दौरान सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक ईस्तेमाल करने के उद्देश्य से एक नई पहल शूरू कर रही है। जानकारी के अनुसार इस बार गणेशोत्सव पूजा के दौरान भक्तजनों को गणेश पूजा पंडालों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आपली बस सेवा शुरू की जायेगी।
आपली बस सेवा अंतर्गत नागपुर शहर के प्रमुख स्थानों से बस की व्यवस्था की जायेगी, जिससे कि गणेश पूजा पंडालों तक भक्तजन आसानी के साथ पहुंच सकेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार गणेशोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर पांच मिनट से लेकर साठ मिनट तक के अंतर में आपली बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
बस सेवा उपलब्ध रहने से गणपति बप्पा के भक्तजनों को पूजा पंडालों तक पहुंचने मे सूविधा रहेगी । इसका एक उद्देश्य यह भी है की इस दौरान निजी वाहनों के उपयोग में कमी आने से उत्सव के दौरान शहर में यातायात जाम कम करने में भी मदद मिलेगी।
प्राप्त हुई जानकारी अनुसार मनपा की आपली बस सेवा के माध्यम से नागपुर शहर के अजनी चौक, बजाज नगर, भांजे प्लांट, भांडेवाड़ी लेआउट, सेंट्रल एवेन्यू, धर्मपेठ ,गजानन नगर, वर्धारोड, गांधीबाग, गोकुल पेठ, आईटी पार्क, इतवारी , जरीपटका , कुकरेजा नगर, लकड़गंज, मंगलवार, महाल, नंदनवन, प्रसाद नगर, प्रताप नगर, सदर , त्रिमूर्ति नगर, जैसे प्रमुख स्थानों से गणेश पूजा पंडालों तक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। नागपुर शहर के प्रमुख गणेश पंडाल महाल का राजा, दक्षिणामूर्ति गणेश पूजा पंडाल, प्रतापनगर का महागणपति , मान का राजा, धर्म पेठ गणेश पूजा पंडाल, धर्म पेठ का राजा, सदर के महागणपति , इतवारी के महाराज, गांधीबाग गणेश पूजा पंडाल, महाकुंभ थीम गणपति, डिज्नीलैंड थीम आदि गणेश पूजा पंडालों तक भक्तजन आपली बस सेवा के माध्यम से आसानी के साथ पहुंच सकेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: डीजे और साउंड सिस्टम के तेज शोर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर बॉम्बे…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: चंद्रपुर परिसर स्थित नांदगांव भूमिगत कोयला खदान में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर प्रश्न…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर जनपद महोबा में निकाली जा रही भव्य कलश शोभा पद यात्रा हिन्दू जागरण
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े, ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट गड़चिरोली में लंबे संघर्ष और वर्षों की मांग के बाद शासकीय मेडिकल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।