तालाबों में मूर्ति विसर्जन पर प्रतिबंध रहेगा

इस वर्ष 2026 में गणेशोत्सव का पावन पर्व सोमवार 14 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है, गणेशोत्सव के दौरान भक्तजन अपने घरों में और सार्वजनिक पूजा पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना कर पूजा आराधना करतें हैं। नागपुर शहर में भी गणेशोत्सव को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा है।
नागपुर महानगर पालिका प्रशासन ने भी गणेशोत्सव को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार गणेशोत्सव के दौरान तालाबों में मूर्ति विसर्जन को लेकर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, और इसी कारण से शहर के अंदर में 225 स्थानों में 447 कृत्रिम टैंक मूर्ति विसर्जन के लिए बनाएं जायेंगे।.प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मोबाईल विसर्जन टैंक की भी सुविधा की गई है।
उत्सव के दौरान बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए कोराड़ी के साथ ही गणेशोत्सव, पुलिस लाइन टाकली ,कच्छी वीसा मैदान, में बनें कृत्रिम टैंक में मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था बनाई गई है। गणेशोत्सव में गणेश स्थापना के एक दिन बाद से ही मूर्ति विसर्जन की शुरुआत भी होने लगती है, इसमे पहले डेढ़ दिन के विसर्जन के लिए 22 स्थानों पर 89 कृत्रिम टैंक बनाए जायेंगे, तीन दिन के विसर्जन के लिए 92 टैंक उतने ही जगहों पर रखे जायेंगे पांचवे दिन के विसर्जन के लिए टैंक की संख्या 96 हो जायेंगी, जो कि 26 स्थानों पर रखीं जायेंगी।
सातवें दिन विसर्जन के लिए 49 स्थानों पर 137 कृत्रिम टैंक रखें जायेंगे, दसवें दिन के मूर्ति विसर्जन के लिए सभी बड़े कृत्रिम टैंक के साथ कुल 225 स्थानों पर 425 कृत्रिम टैंक रखे जायेंगे, इसके अतिरिक्त 22 मोबाईल विसर्जन टैंक, भी उपलब्ध रहेंगे, इस तरह से कुल 447 कृत्रिम टैंक गणेशोत्सव के दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार कृत्रिम टैंकों पर मूर्तियां लेकर आने वालों भक्तजनों के विसर्जन में मदद के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी भी दी गई है।
महानगर पालिका नागपुर के मुख्य स्वच्छता अधिकारी जी के अनुसार गणेश पूजा पंडालों से पूजा के दौरान निकलने वाले निर्माल्य के संकलन के लिए गणेश मंडलों द्वारा स्थापित मंडपों में निर्माल्य रथ जायेगा, और वहां से एकत्रित निर्माल्य को भांडेवाड़ी में निर्धारित स्थल पर ही निर्माल्य को रखा जायेगा जिसे बाद में खाद भी बनाया जा सकेगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







