Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाना नौतनवा परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक हुई

13 Sep 2026, 08:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाना नौतनवा परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक हुई - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

नौतनवा में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील
नौतनवा/ महराजगंज
महराजगंज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाना नौतनवा परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और डिजिटल वोलंटियर्स ने हिस्सा लिया।

क्षेत्राधिकारी ने सभी से संवाद करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट साझा करने से बचें।

पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बैठक में पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी समुदायों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

वहीं, उपस्थित लोगों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सागर पुलिस एवं प्रशासन की लगातार कार्रवाई
Sagar13 Sep

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सागर पुलिस एवं प्रशासन की लगातार कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर जिले में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध पुलिस एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान द्वारा मुखलिसपुर में स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का पुनरोद्धार की परियोजना का किया गया लोकार्पण
रायबरेली में गूंजा हर-हर महादेव, शिव महापुराण कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Mahrajganj13 Sep

रायबरेली में गूंजा हर-हर महादेव, शिव महापुराण कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रायबरेली में गूंजा हर-हर महादेव, शिव महापुराण कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली / ऊंचाहार, 13 सितंबर।ऊंचाहार…

पूरी खबर पढ़ें →
शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना परसामलिक पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामलों में चार व्यक्तियों के विरुद्ध हुई निरोधात्मक कार्रवाई
Mahrajganj13 Sep

शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना परसामलिक पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामलों में चार व्यक्तियों के विरुद्ध हुई निरोधात्मक कार्रवाई

परसामलिक पुलिस ने 4 लोगों पर की निरोधात्मक कार्रवाई, भेजे गये न्यायालय परसा मलिक/ महराजगंज महराजगंज। शांति एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!