बुडको कार्यालय द्वारा जारी महत्वपूर्ण जानकारी l
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्रेस विज्ञप्ति
विषय: गया शहर में जलापूर्ति व्यवस्था के संबंध में अद्यतन स्थिति।
गया शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने हेतु दंडीबाग जलापूर्ति परिसर में आवश्यक मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
दंडीबाग परिसर में कुल 4 मोटरों में से 2 मोटरों की मरम्मत पूर्ण कर उन्हें संचालन में ले लिया गया है। शेष 2 स्टैंडबाय मोटरों की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है, जिसे कल तक पूर्ण कर लिया जाएगा। वर्तमान में उपलब्ध 2 चालू मोटरों के माध्यम से जलापूर्ति सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।
इसके फलस्वरूप सिंघरा स्थान (पुराना) GLSR से संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी गई है।
वहीं, सिंघरा स्थान न्यू GLSR की राइजिंग पाइप में उत्पन्न लीकेज की समस्या का निराकरण कर दिया गया है। वर्तमान में क्षतिग्रस्त स्थल पर थ्रस्ट ब्लॉक की RCC कास्टिंग का कार्य प्रगति पर है। उक्त कार्य पूर्ण होने के पश्चात कल संध्या तक न्यू GLSR से भी जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल किए जाने की संभावना है।
मरम्मत कार्य के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जल टैंकरों के माध्यम से लगातार जलापूर्ति की जा रही है, ताकि नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।
यदि किसी क्षेत्र में अतिरिक्त जल टैंकर की आवश्यकता हो, तो नागरिक कार्यपालक अभियंता, जलापूर्ति प्रमंडल, गया से निम्न मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
मोबाइल: +91 94312 07832
जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र पूर्णतः सामान्य करने हेतु संबंधित अभियंताओं एवं एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं तथा कार्य की सतत निगरानी की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।