महुली में ऐतिहासिक रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने कराया रिहर्सल का शुभारंभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विधि-विधान से रामायण पूजन के बाद नारियल फोड़कर शुरू हुआ रिहर्सल, 8 अक्टूबर से होगा श्रीरामलीला का भव्य मंचन
महुली/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)विजयादशमी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत महुली में होने वाले ऐतिहासिक एवं भव्य श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल के संरक्षण में रामलीला मंचन को लेकर कलाकारों ने रिहर्सल शुरू कर दिया है।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को रात्रि 9 बजे रामलीला की तैयारियों के क्रम में ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक रामायण का पूजन-अर्चन किया।
इसके बाद अपने शुभ हाथों से नारियल फोड़कर रिहर्सल का शुभारंभ कराया। इस दौरान रामलीला मंडली से जुड़े कलाकारों एवं आयोजन से जुड़े लोगों ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए आगामी मंचन को सफल एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया।
रामलीला मंडली के व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया ने बताया कि इस वर्ष 8 अक्टूबर 2026 से श्रीरामलीला का मंचन प्रारंभ किया जाएगा। मंचन को आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए कलाकारों द्वारा अभी से संवाद, अभिनय एवं विभिन्न प्रसंगों का अभ्यास शुरू कर दिया गया है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने कहा कि इस बार महुली की विजयादशमी को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने बताया कि आयोजन को व्यवस्थित रूप देने के लिए बहुत जल्द रामलीला कमेटी का गठन किया जाएगा तथा समिति के माध्यम से तैयारियों को गति दी जाएगी। आयोजन में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विजयादशमी पर्व को भव्य स्वरूप प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
रामलीला की तैयारियां शुरू होने से महुली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों को इस वर्ष रामलीला मंचन एवं विजयादशमी के भव्य आयोजन का बेसब्री से इंतजार है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं: मुकेश वालिया गौ सेवक नारनौल। श्री उपचार गौशाला…
पूरी खबर पढ़ें →
नाम रोशन लाल उर्फ भानु फर्रुखाबाद लखीमपुर खीरी से रिपोर्टर कर रहे हैं पत्रकार🎤🎤🎤🎤 नाम राजकुमार बबीता उर्फ…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान जी द्वारा गंडक…
पूरी खबर पढ़ें →
गणेशोत्सव पर्व प्रतिवर्ष हिंदी महिना भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि से शुरू होता है और दस दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
गणेशोत्सव पर्व प्रतिवर्ष हिंदी महिना भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि से शुरू होता है और दस दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
रायबरेली में गूंजा हर-हर महादेव, शिव महापुराण कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली / ऊंचाहार, 13 सितंबर।ऊंचाहार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।