Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: सीईआरसी अध्यक्ष एवं सचिव ने किया रेडक्रॉस के DDRC एवं बालिका आश्रय गृह का भ्रमण।

14 Sep 2026, 08:53 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: सीईआरसी अध्यक्ष एवं सचिव ने किया रेडक्रॉस के DDRC एवं बालिका आश्रय गृह का भ्रमण। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: सीईआरसी अध्यक्ष एवं सचिव ने किया रेडक्रॉस के DDRC एवं बालिका आश्रय गृह का भ्रमण।

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए, बालिकाओं से किया आत्मीय संवाद।

सिंगरौली: असम के पूर्व मुख्य सचिव एवं केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) के अध्यक्ष जिष्णु बरुआ (सेवानिवृत्त आईएएस) एवं CERC के सचिव हरप्रीत सिंह प्रूथी ने आज संयुक्त रूप से इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) एवं बालिका खुला आश्रय गृह का भ्रमण किया।
इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल के निदेशक किशोर कुमार होता, मानव संसाधन प्रमुख रूमा डे एवं अपर महाप्रबंधक प्रणब वर्मा उपस्थित रहे। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एस.डी. सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
डीडीआरसी में मुकुल किशोर द्वारा पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से केंद्र की गतिविधियों, सेवाओं एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी गई। अतिथियों को बताया गया कि DDRC भवन का निर्माण एनटीपीसी विंध्याचल के सहयोग से किया गया है* तथा इसमें दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए बैरियर-फ्री रैंप, दिव्यांग अनुकूल टॉयलेट एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
दोनों अतिथियों ने DDRC के पी एंड ओ विभाग एवं वर्कशॉप का भ्रमण कर कृत्रिम अंग, कैलीपर, डी.बी. स्प्लिंट एवं अन्य सहायक उपकरणों के निर्माण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान दिव्यांगजनों को 01 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 02 व्हीलचेयर, 01 श्रवण यंत्र एवं 01 नेत्रहीन छड़ी प्रदान की गई। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इसके पश्चात श्री बरुआ एवं श्री प्रूथी ने रेडक्रॉस सोसाइटी सिंगरौली द्वारा संचालित बालिका खुला आश्रय गृह का भी संयुक्त रूप से भ्रमण किया। बालिकाओं ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पों से अतिथियों का स्वागत किया। कोऑर्डिनेटर शिरीन ने आश्रय गृह की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अतिथियों ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनकी शिक्षा एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा सभी बालिकाओं को उपहार प्रदान किए।
उल्लेखनीय है कि बालिका खुला आश्रय गृह का संचालन एनटीपीसी विंध्याचल के आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है। अतिथियों ने रेडक्रॉस द्वारा दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद बालिकाओं के लिए किए जा रहे मानवीय एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।
भ्रमण के दौरान इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली द्वारा संचालित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur13 Sep

राधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु

राधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु जयपुर। धौला…

पूरी खबर पढ़ें →
रामलला वार्ड में महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता संघ चुनाव विजेता मातृशक्ति का हुआ सम्मान
Sagar13 Sep

रामलला वार्ड में महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता संघ चुनाव विजेता मातृशक्ति का हुआ सम्मान

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया नगरपालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 रामलला वार्ड…

पूरी खबर पढ़ें →
महा-लापरवाही: बिरसिंहपुर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही; वार्ड 10 के खेल मैदान के सामने बना दिया ‘कचरा घर’विशेष
Satna13 Sep

महा-लापरवाही: बिरसिंहपुर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही; वार्ड 10 के खेल मैदान के सामने बना दिया ‘कचरा घर’विशेष

रिपोर्ट : प्रवीण कुमार प्रजापति (संवाददाता)ब्यूरो रिपोर्ट: बिरसिंहपुर, मध्य प्रदेश स्वच्छता अभियान के दावों की खुली पोल! एक…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨17 करोड़ की सड़क एक बारिश में हुई बेहाल, जगह-जगह धंसी और उखड़ी परतें* *सामरी–कुसमी 17 किमी मार्ग की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गड्ढों ने खोली निर्माण की पोल;
error: Content is protected !!