Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

जंगली सुअरों के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल

15 Sep 2026, 11:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर। नगर उंटारी प्रखंड के कोलझिकी गांव में मंगलवार की अहले सुबह जंगली सुअरों के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कोलझिकी निवासी कासिम अंसारी के 50 वर्षीय पुत्र मुस्ताक अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।Screenshot 2026 0915 112620बताया जाता है कि मुस्ताक अंसारी मंगलवार की सुबह अपने धान के खेत में घास निकालने के लिए गए थे। इसी दौरान खेत के आसपास मौजूद दो जंगली सुअरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Videoshot 20260831 202623

क्षेत्र में बढ़ रहा जंगली सुअरों का खतरा

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में इन दिनों जंगली सुअरों की संख्या बढ़ती जा रही है। खेतों में काम करने वाले किसानों के बीच इनके हमले को लेकर भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं और खेतों में काम करने के दौरान किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने तथा जंगली सुअरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पितृपक्ष मेला 2026की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जिलाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक w, अपर जिलाधिकारी गया एवं पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सीताकुंड मंदिर का l निरीक्षण
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Alwar15 Sep

अलवर प्रतापगढ़ ,प्रसूताओ का 108 गाड़ी में ही प्रसव, सी एच सी कीनाकामयाबी पर भड़के ग्रामीण

प्रतापगढ़ सीएचसी केवल ‘रेफरल सेंटर’ बनकर सिमटी, बीच रास्ते 108 एंबुलेंस में गूंजी दो नवजातों की किलकारी; बदहाल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!