अशोक नगर में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची। गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति, गोपाल मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, अशोक नगर रोड नंबर-5, रांची की ओर से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुजारी शेखर पंडित ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना कराई। पूजा के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का पट खोला गया और आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
गणेश महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची की मेयर रोशनी खलखो एवं उप मेयर नीरज कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
समिति की ओर से इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक एवं भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जिसका प्रारूप केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनाया गया है। पंडाल में चार भुजा वाले भगवान श्री गणेश को आठ भुजा वाले शिवलिंग (अमरनाथ) में विराजमान स्वरूप में सजाया गया है। प्रतिमा की ऊंचाई करीब सात फीट बताई गई है।
पूजन कार्यक्रम समिति के संस्थापक पंकज कुमार, अध्यक्ष राजू सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, महासचिव अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष विकास चौबे, संगठन मंत्री कुमार अक्षय एवं मीडिया सलाहकार शिव किशोर शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।
समिति के मीडिया सलाहकार शिव किशोर शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति
अशोक नगर, रोड नंबर-05, रांची
हेल्पलाइन: 6207862869
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsजंगली सुअरों के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल धान के खेत में घास निकालने के दौरान…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर…
पूरी खबर पढ़ें →
पेटलावद झकनावादा विशेष संवाददाता रविराज भाटी झकनावदा: स्थानीय महाकाल मित्र मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपेटलावद झकनावादा विशेष संवाददाता रविराज भाटी झकनावदा: स्थानीय महाकाल मित्र मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में गणेश महोत्सव के अवसर पर सोमवार को नगर कांठ में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।