Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hardoi

*15 सितंबर 2026: दिव्यांगों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के 17 जिलों में जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन*

16 Sep 2026, 10:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*15 सितंबर 2026: दिव्यांगों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के 17 जिलों में जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन* - HARDOI, उत्तर प्रदेश

*प्रेस विज्ञप्ति*

*15 सितंबर 2026: दिव्यांगों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के 17 जिलों में जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन*

आज 15 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के राष्ट्रीय सचिव एवं दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष *मा. दुर्वेश कुशवाहा आजाद (डीके आजाद भैया जी)* के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के 17 जनपदों में दिव्यांगजनों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया।

*5 सूत्रीय प्रमुख मांगें -*
*1.* दिव्यांगों की रुकी हुई पेंशन तत्काल जारी की जाए।
*2.* दिव्यांग एक्ट 2016 को सभी विभागों में कड़ाई से लागू किया जाए।
*3.* दिव्यांगों को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी व रोजगार दिया जाए।
*4.* दिव्यांग आरक्षण 4% से बढ़ाकर 10% किया जाए।
*5.* दिव्यांगों को स्वरोजगार हेतु 5 लाख तक बिना ब्याज लोन दिया जाए।

इस क्रम में हरदोई जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद जी के नेतृत्व में दोनों संगठनों – दिव्यांग युवा शक्ति संगठन एवं राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच द्वारा 2 अलग-अलग ज्ञापन दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी महोदय को सौंपा गया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डीके आजाद भैया जी ने कहा कि यदि हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो संगठन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

*ज्ञापन देने वाले प्रमुख जिलाध्यक्ष -*
हरदोई – भूपेन्द्र पाल, रजनीकांत, अली अब्बास, सीतापुर – बुद्धि सागर तिवारी, लखनऊ – पंकज यादव, मेरठ – महबूब अली, रामपुर – कमल हसन, बाराबंकी – प्रताप नारायण, पीलीभीत – शलभ सिंह, अलीगढ़ – चंद्रपाल सिंह, मथुरा – राम बाबू, प्रदेश महासचिव – बॉबी गौतम सहित अन्य कई जनपदों के जिलाध्यक्षों ने भी ज्ञापन सौंपा।

हरदोई में इस अवसर पर आकाश, अनिकेत, श्यामजी शुक्ला, मारुत, तेजराम आदि सदस्य मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*🚨 ग्राउंड रिपोर्ट: बिरसिंहपुर के प्रतापपुर में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा खेल, ‘ईमानदारी’ के मुखौटे में करोड़ों का भ्रष्टाचार!*
Satna16 Sep

*🚨 ग्राउंड रिपोर्ट: बिरसिंहपुर के प्रतापपुर में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा खेल, ‘ईमानदारी’ के मुखौटे में करोड़ों का भ्रष्टाचार!*

(सतना)। *सरकारी राशन की दुकानों से गरीबों का निवाला गायब होना कोई नई बात नहीं है* लेकिन बिरसिंहपुर…

पूरी खबर पढ़ें →

नए भवनों से लेकर फ्लाईओवर तक…  17 सितंबर को हरियाणा में विकास कार्यों पर होगी दीपों की रोशनी, तैयारियों में जुटे अधिकारी
Kurukshetra16 Sep

नए भवनों से लेकर फ्लाईओवर तक…  17 सितंबर को हरियाणा में विकास कार्यों पर होगी दीपों की रोशनी, तैयारियों में जुटे अधिकारी

हरियाणा में 17 सितंबर की शाम विकास कार्यों पर दीयों की रोशनी नजर आएगी। प्रदेश में पिछले 12…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!