राजस्थान बौद्ध महासंघ इकाई झालावाड़ की बैठक संपन्न; डॉ. कमलेश अध्यक्ष व धनीराम संयोजक नियुक्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


झालावाड़ 16 सितंबर। राजस्थान बौद्ध महासंघ इकाई झालावाड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक गिंदौर स्थित मेघवाल समाज छात्रावास में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
यह बैठक बौद्ध महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष प्रोफेसर एच. एन.
बौद्ध एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष घनश्याम बौद्ध के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी बौद्ध अनुयायियों एवं कार्यकर्ताओं को भगवान महात्मा बुद्ध के बताए समता, करुणा और शांति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
साथ ही क्षेत्र में बौद्ध धर्म के सिद्धांतों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा सामाजिक चेतना जगाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रमुख नियुक्तियां एवं संगठन विस्तार:
संगठन की मजबूती और सुचारू संचालन के लिए नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशन में: धनीराम बौद्ध को राजस्थान बौद्ध महासंघ जिला इकाई झालावाड़ का संयोजक नियुक्त किया गया। डॉ.
कमलेश कुमार बौद्ध को राजस्थान बौद्ध महासंघ जिला इकाई झालावाड़ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दोनों पदाधिकारियों को मंच से विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और उनका अभिनंदन किया गया।
प्रत्येक रविवार को नियमित बैठक पर सहमति:
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने परस्पर परिचय दिया और संगठन की गतिविधियों को गति देने पर मंथन किया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समाज में जागृति लाने और बौद्ध दर्शन पर चर्चा करने हेतु प्रत्येक रविवार प्रातः काल नियमित बैठक का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान हंसराज भारतीय, हिमांशु कोली, सोहन, सुनील, धनीराम बौद्ध सहित संगठन के कई गणमान्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले गहन तलाशी कर वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले में स्थित थाना प्रतापनगर सदर पुलिस और डीएसटी जोधपुर पश्चिम की टीम ने जोजरी नदी…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसरों में कानून-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर। महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ मंगलवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर किया गया। कार्यक्रम में आरपीएफ…
पूरी खबर पढ़ें →
महापौर चुनाव को लेकर निगम कार्यालय में बढ़ी हलचल 8 प्रत्याशियों को 13 नामांकन पत्र वितरित, 6 ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।