डीडवाना-कुचामन, 16 सितम्बर। जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत–जन सेवा अभियान के संचालन की कार्ययोजना तथा तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में संबंधित विभागों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां करने तथा अभियान के माध्यम से अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रदेशभर में जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, शैक्षणिक संस्थानों में चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं, प्रेरणादायी वीडियो प्रदर्शन, आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन, विद्यार्थियों की रैली, श्रमदान एवं सामुदायिक गतिविधियां, जनसेवा शिविर, रंगोली प्रदर्शन तथा नवाचार को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले में अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी खुमाराम, जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े