Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

विकसित भारत- जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को जिले में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर डीडवाना, लाडनूं, कुचामन, नावां व परबतसर के राजकीय चिकित्सालय में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर

17 Sep 2026, 12:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विकसित भारत- जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को जिले में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर डीडवाना, लाडनूं, कुचामन, नावां व परबतसर के राजकीय चिकित्सालय में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जन भागीदारी व जागरूकता बढ़ाना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आमजन में सेवा के दृष्टिकोण को बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को डीडवाना जिला अस्पताल सहित कुचामन, लाडनूं, परबतसर तथा नावां के राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में आगे आएं और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव जीवन को बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान बौद्ध महासंघ इकाई झालावाड़ की बैठक संपन्न; डॉ. कमलेश अध्यक्ष व धनीराम संयोजक नियुक्त
Jhalawar16 Sep

राजस्थान बौद्ध महासंघ इकाई झालावाड़ की बैठक संपन्न; डॉ. कमलेश अध्यक्ष व धनीराम संयोजक नियुक्त

झालावाड़ 16 सितंबर। राजस्थान बौद्ध महासंघ इकाई झालावाड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक गिंदौर स्थित मेघवाल समाज छात्रावास में…

पूरी खबर पढ़ें →
रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क, अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर
Jodhpur16 Sep

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क, अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसरों में कानून-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ, न्यूनतम शुल्क पर जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन
Jodhpur16 Sep

महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ, न्यूनतम शुल्क पर जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन

जोधपुर। महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ मंगलवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर किया गया। कार्यक्रम में आरपीएफ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!