Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Neemuch

श्री दुर्गाबाई पाटीदार का नेत्रदान जनहित में किया गया

16 Sep 2026, 10:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्री दुर्गाबाई पाटीदार का नेत्रदान जनहित में किया गया - नीमच, मध्य प्रदेश

नीमच: 16 सितंबर 2026 को नयाबरडिया (मनोटी) तहसील-मनासा के निवासी स्वर्गीय श्री अम्बाराम जी पाटीदार की धर्मपत्नी श्री दुर्गाबाई पाटीदार के मरणोपरांत उनके परिवार द्वारा पाटीदार मित्र मंडल, नीमच के माध्यम से नेत्रदान जनहित में किया गया। इस सेवा कार्य में श्री दशरथ जी, ईश्वर लाल जी, दिनेश जी, सुरेन्द्र जी, अनिल जी, डा. ललित जी सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे। इस नेत्रदान से दो व्यक्तियों को दृष्टि प्राप्त होगी, जिससे वे इस सृष्टि के सौंदर्य को देख सकेंगे।

इस नेत्रदान के प्रेरक परिवार जनों में श्री ओमप्रकाश जी, श्री चंद्रप्रकाश जी एवं श्री अनिल जी पाटीदार तथा जय भोले मित्र मंडल, मनासा के सदस्य शामिल हैं। पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से यह सत्र 2026 का दसवां और कुल 50वां नेत्रदान है। मित्र मंडल ने नेत्रदाता परिवार, प्रेरक एवं गोमांबाई नेत्रालय टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया है और मानव सेवा के लिए तत्पर रहने की अपील की है। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

MP की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी की धुंआधार एंट्री… रामेश्वर शर्मा को लिया जमकर आड़े हाथों!
Indore16 Sep

MP की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी की धुंआधार एंट्री… रामेश्वर शर्मा को लिया जमकर आड़े हाथों!

इंदौर / तेजकुमार जारवाल /वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!