टीकमगढ़ में किसानों की हुंकार: हक और मुआवजे के लिए विशाल ट्रैक्टर रैली
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


टीकमगढ़ में भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला टीकमगढ़ द्वारा किसानों के हक और मुआवजे के लिए एक विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। संगठन मंत्री तुलाराम जी और जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि के नेतृत्व में यह रैली भारतीय किसान संघ जिला कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव और जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के नाम ज्ञापन सौंपा।
अतिवृष्टि से खराब हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा राशि किसानों को दी जाए।
फसल बीमा की विसंगतियों को दूर किया जाए।
फार्मर रजिस्ट्री में किसानों के सभी नम्बर जोड़े जाएं।
तहसील कार्यालयों में अधिकारियों की अनुपस्थिति की सूचना उपलब्ध कराई जाए।
सड़कों पर विचरण कर रहे गौवंश को गौशालाओं में भेजा जाए।
लम्पी वायरस के खिलाफ नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाए।
हर खेत तक जाने के लिए सड़क उपलब्ध कराई जाए।
जैविक हाट बाजार के प्रचार-प्रसार के लिए विभाग को निर्देशित किया जाए।
खसरा नंबर जुड़वाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।लंबित राजस्व प्रकरणों के समाधान के लिए समय सीमा तय की जाए।
धसान नदी को ककरवाहा से राजेंद्र सागर बांध में जोड़ा जाए।
खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
दिन में 12 घंटे किसानों को निर्बाध्य बिजली दी जाए।
महत्वपूर्ण निर्देश: किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए और विभागीय बैठकों में इन मुद्दों पर चर्चा की जाए।
इस रैली में सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिंगरौली: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित।प्रधानमंत्री नरेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
@यशवंत सिंह दायमा प्रेस रिपोर्टर मनासा सांकरिया खेड़ी। ग्राम पंचायत सांकरिया खेड़ी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही…
पूरी खबर पढ़ें →
तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / मध्यप्रदेश में मानसून सीजन अब अंतिम दौर…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल /वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश, वंदे भारत लाइव टीवी…
पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर (सतना):तहसील क्षेत्र के *शासकीय हाई स्कूल प्रतापपुर* में *16 सितंबर 2026* को लोकतंत्र का एक अनोखा रंग…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल /वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश वंदे भारत लाइव टीवी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।