Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में भगवान विश्वकर्मा की किया गया पूजा-अर्चना

17 Sep 2026, 07:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में भगवान विश्वकर्मा की किया गया पूजा-अर्चना - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

विश्वकर्मा पूजा में दिखा तकनीक और सृजन का संगम, परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में श्रद्धा के साथ हुआ आयोजन
आनन्द नगर/महराजगंज। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ श्रम, तकनीक और सृजन के महत्व का संदेश दिया गया।

कॉलेज परिसर में आयोजित विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मचारियों ने विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ.

अशोक भारती ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है।

आधुनिक दौर में तकनीक और कौशल की भूमिका लगातार बढ़ रही है, ऐसे में विश्वकर्मा पूजा मेहनत, हुनर और सृजन के प्रति सम्मान का संदेश देती है। हिंदी प्रवक्ता डॉ.

अभिमन्यु शर्मा ने विश्वकर्मा पूजा की परंपरा और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पूजा-विधि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कार्यस्थल और उपकरणों की साफ-सफाई कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है तथा औजारों, मशीनों और निर्माण से जुड़े संसाधनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। परिसर में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में डॉ. यशवंत सिंह, सत्य प्रकाश मौर्य, डॉ.

मुरलीधर जायसवाल, संजय कुमार विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, बलवंत शर्मा, संजय कुमार शर्मा, लक्ष्मी मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, अश्वनी सिंह, राजेश सिंह, दुर्गेश सिंह, जमुना निषाद, श्रीदयाल वर्मा और डॉ. सतीश कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज समथर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम:
Jhansi17 Sep

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज समथर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम:

समथर (झांसी): सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज समथर में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सुरक्षित…

पूरी खबर पढ़ें →
मोठ विद्या भारती द्वारा सेवा केंद्रों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग और विश्वकर्मा जयंती महोत्सव संपन्न
Jhansi17 Sep

मोठ विद्या भारती द्वारा सेवा केंद्रों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग और विश्वकर्मा जयंती महोत्सव संपन्न

रिपोट आरिफ अली मोठ विद्या भारती द्वारा सेवा केंद्रों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग और विश्वकर्मा जयंती महोत्सव…

पूरी खबर पढ़ें →
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और हवन विधि-विधान से हुआ संपन्न
Mahrajganj17 Sep

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और हवन विधि-विधान से हुआ संपन्न

महराजगंज पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ विश्वकर्मा एवं शस्त्र पूजन महराजगंज। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17…

पूरी खबर पढ़ें →
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj17 Sep

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चौक पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय थाना चौक/महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग और गश्त अभियान चलाया
error: Content is protected !!