मोठ विद्या भारती द्वारा सेवा केंद्रों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग और विश्वकर्मा जयंती महोत्सव संपन्न
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोट आरिफ अली
मोठ विद्या भारती द्वारा सेवा केंद्रों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग और विश्वकर्मा जयंती महोत्सव संपन्न
उरई/झांसी: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झांसी रोड उरई में विद्या भारती द्वारा सेवा केंद्रों के संचालकों हेतु एक दिवसीय आवर्ती अभ्यास वर्ग का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलराम छात्रावास की टोली द्वारा विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम भी धूमधाम से मनाया गया संस्कार केंद्रों की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगेश कुमार (क्षेत्रीय सेवा शिक्षा संयोजक, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं नेपाल) ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कार केंद्र समाज के सर्वांगीण विकास और बच्चों में नैतिक मूल्यों के बीजारोपण की आधारशिला हैं।
उन्होंने संस्कार केंद्र संचालकों के उत्तरदायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अभ्यास वर्ग का मार्गदर्शन किया विशेष अतिथि शिव सिंह (सेवा शिक्षा संयोजक, विद्या भारती कानपुर प्रांत) का भी सेवा केंद्रों के सुचारू संचालन एवं सामाजिक उत्थान पर पाथेय प्राप्त हुआ विश्वकर्मा जयंती का आयोजन अभ्यास वर्ग के पश्चात बलराम छात्रावास की टोली के साथ बैठक कर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि योगेश कुमार भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि शिव सिंह ने उपस्थित छात्रों व कार्यकर्ताओं को शिल्पकला, श्रम और निर्माण के देव भगवान विश्वकर्मा के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी आभार एवं उपस्थित कार्यक्रम का कुशल संचालन राधा रमण (छात्रावास प्रमुख) ने किया।
विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अतुल कुमार वाजपेई ने आए हुए सभी अतिथि महानुभावों का हार्दिक आभार व्यक्त किया इस अवसर पर विद्या भारती के समस्त संस्कार केंद्रों के कार्यकर्ता, आचार्य बंधु एवं छात्र उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समथर (झांसी): सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज समथर में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सुरक्षित…
पूरी खबर पढ़ें →
गरौठा के मरकुआ में "सेवा संकल्प अभियान" का शानदार आगाज; मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ विश्वकर्मा एवं शस्त्र पूजन महराजगंज। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17…
पूरी खबर पढ़ें →
चौक पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय थाना चौक/महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज पुलिस का अभियान: 426 वाहनों के चालान, 195 वाहन सीज; 35 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई महराजगंज।…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूँ। मानवसेवा और जनहित की भावना से राजकीय उपजिला चिकित्सालय बेगूँ में टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।