सागर में 2551 दीपों से उकेरा गया भारत का नक्शा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पं. रविशंकर शुक्ल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में माहभर चलने वाले कार्यक्रमों के प्रथम दिवस ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भव्य 'आशीर्वाद का दिया' गतिविधि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भारत के नक्शे की आकृति में 2551 दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं वर्तमान शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दीपों की आकृति श्रीमती रिंकी राठौर एवं श्रीमती प्रीति तिवारी के नेतृत्व में तैयार की गई। प्राचार्य डॉ.
महेंद्र प्रताप तिवारी ने आगामी एक माह तक आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, सामाजिक समरसता और आपदा सहायता जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। 19 सितंबर को होगी प्रतियोगिता:आगामी 19 सितंबर 2026 को "मेरे सपनों का भारत" थीम पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष काशीराम अहिरवार, उपाध्यक्ष राकेश सेन, प्राचार्य डॉ. डी.पी.
सोनकर, वरिष्ठ शिक्षिका मालिनी जैन, उपप्राचार्य रंजीता जैन, कार्यक्रम प्रभारी राकेश शांडिल्य, अनिल लोधी सहित समस्त शिक्षक, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कुरुक्षेत्र पिहोवा 14 सितंबर युवक की कार साइड को लेकर हुए विवाद में ज़ख़्मी गुरप्रीत सिंह उम्र 29…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 80 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।