सिंगरौली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विशाल रक्तदान शिविर समपन्न।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली: बैढ़न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक भवन, बैढ़न में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर किया प्रारंभ जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, देवसर विधायक डा. राजेंद्र मेश्राम, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी चेयरमेन एस.डी. सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में रक्तदाता मौजूद रहे।
उपरोक्त अवसर पर कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल ने भी किया रक्तदान
शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से सेवा संकल्प अभियान की भावना को मजबूती मिलेगी उपस्थित जन प्रतिनिधियो ने हर स्वस्थ्य व्यक्ति को जन्मदिन हो किसी की सालगिरह हो या किसी की पुन्यतिथि हों ऐसे कार्यक्रमों मे रक्तदान जरूर करना चाहिए रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही आती है
आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद बन सकता है। जनहित और सेवा की भावना से ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक लोगों को सहभागी बनने का आह्वान किया गया।