Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

छाताबाद भू-धंसान स्थल का BCCL अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शनिवार से ट्रेंच कटिंग कर भराई का काम होगा शुरू

19 Sep 2026, 10:38 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छाताबाद भू-धंसान स्थल का BCCL अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शनिवार से ट्रेंच कटिंग कर भराई का काम होगा शुरू - धनबाद, झारखंड

​ *कतरास*: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में तीसरी बार हुए भू-धंसान स्थल का शुक्रवार देर शाम आकाशकिनारी के परियोजना पदाधिकारी ए.के. झा, अधीनस्थ अधिकारियों और सीआईएसएफ की टीम ने निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 2 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का बारीकी से जायजा लिया और सुरक्षित तरीके से ट्रेंच कटिंग करवाकर धंसान स्थल की भराई करने की योजना पर गहन विचार-विमर्श किया।

ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों और सीआईएसएफ की टीम ने आसपास चल रहे अवैध कोयला उत्खनन स्थलों का भी निरीक्षण किया। ​परियोजना पदाधिकारी ए.के.

झा ने बताया कि शनिवार से भारी-भरकम मशीनें लगाकर पहले क्षेत्र की ट्रेंच कटिंग की जाएगी, जिसके बाद धंसान स्थल को भरा जाएगा। ​ *प्रभावितों को सिनवाटांड क्वार्टर में शिफ्ट करने की पेशकश*
अधिकारियों ने भू-धंसान से प्रभावित परिवारों को सुरक्षा के लिहाज से बरोरा थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल के सिनवाटांड क्वार्टर में स्थानांतरित होने का प्रस्ताव दिया।

पीओ ने कहा कि जो परिवार वहां शिफ्ट होना चाहते हैं, उनके लिए गाड़ियों की व्यवस्था करा दी जाएगी। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि वे शनिवार को सिनवाटांड जाकर क्वार्टरों की स्थिति देखेंगे और फिर निर्णय लेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर की छत पर ब
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!