Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

इंदौर में राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टर वॉर: ‘छात्रों की गूंज’ के जवाब में लगे ‘झूठ की गूंज’ के होर्डिंग्स

19 Sep 2026, 11:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
इंदौर में राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टर वॉर: 'छात्रों की गूंज' के जवाब में लगे 'झूठ की गूंज' के होर्डिंग्स - इन्दौर, मध्य प्रदेश

तेजकुमार जारवाल, ज़िला रिपोर्टर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/
इंदौर, मध्य प्रदेश/
इंदौर हमेशा से मेहमानों का स्वागत करने वाला शहर रहा है। इतने वक्त से देख रहे हैं कि शहर में कई दलों के नेता आए, और चले गए।

अपनी बात को उन्होंने गंभीरता से रखा। देश के सभी आंदोलनों में भी शहर के बाशिंदे कदम ताल करते नजर आए।

फिर एक दम से ऐसा क्या हुआ कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ से पहले शहर को ‘झूठ की गूंज’ नाम के स्लोगन से पाट दिया गया। इससे पहले आम जनता से खबर डिजिटल ने बातचीत की, तो उन्होंने कहा कि नगर में हर बड़े व्यक्ति का शालीनता से स्वागत करना चाहिए, ताकि स्वस्थ राजनीति की परंपरा बंधी रहे।

कोचिंग सेंटर संचालक को दिए पत्र
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले शहर के कोचिंग सेंटरों को एक पत्र दिए जाने का मामला सामने आया है। इंदौर के एक कोचिंग सेंटर संचालक ने यह पत्र साझा करते हुए दावा किया है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोचिंग संस्थानों पर जिम्मेदारी तय की जा रही है।

कोचिंग सेंटर संचालक के मुताबिक, पुलिस प्रशासन की ओर से कोचिंग संस्थानों को पत्र देकर कार्यक्रम में जाने वाले छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा जा रहा है। संचालक का कहना है कि संस्थान अपने यहां पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत गतिविधि पर नजर नहीं रख सकता और न ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि कार्यक्रम में जाने के बाद प्रत्येक छात्र कहां और किस स्थिति में है।

कोचिंग संचालकों ने उठाए सवाल
कोचिंग सेंटर संचालक का कहना है कि इस तरह के पत्रों के जरिए संस्थानों पर दबाव बनाया जा रहा है। उनका तर्क है कि यदि कोई छात्र किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाता है, तो उसकी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

संचालक ने सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी सार्वजनिक आयोजन में शामिल होने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन का दायित्व है। इसमें कार्यक्रम में आने वाला कोई विशिष्ट अतिथि हो या आम नागरिक, सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की ही होती है।

बीजेपी के नेताओं का भव्य स्वागत
कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर आए थे, उनका शहरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। उनकी बात को सुनने के लिए लाखों लोगों को जमावड़ा लगा।

दूसरी तरफ राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर लगाकर शहर में क्या संदेश दिया गया। आम नागरिकों का कहना है कि वो सभी दलों के समान दृष्टि से देखते है, जिन्होंने काम किया है, जनता उनकी तरफ जाने में कोई गुरैज नहीं करेगी, ऐसे में देश के किसी भी बड़े नेता के कार्यक्रम का विरोध करना, स्वागत की मालवी परंपरा का हनन है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मदरसा कमरुल मारिफ से मोहम्मद याह्या रहमानी बने हाफिज-ए-कुरान कुरआन शरीफ मुकम्मल करने पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया इस्तकबाल, परिवार और समाज में खुशी की लहर
कानपुर में भाजपा दक्षिण ने मोदी जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप, तीनों विधानसभाओं में होंगे नुक्कड़ नाटक
Kanpur Nagar19 Sep

कानपुर में भाजपा दक्षिण ने मोदी जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप, तीनों विधानसभाओं में होंगे नुक्कड़ नाटक

हिमांशु दीक्षित, कानपुर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के…

पूरी खबर पढ़ें →
ज्वाइनिंग के बाद भी नहीं किया जा रहा रिलीब,, कल्प ब्रक्ष रूपी कुर्सी का
Katni19 Sep

ज्वाइनिंग के बाद भी नहीं किया जा रहा रिलीब,, कल्प ब्रक्ष रूपी कुर्सी का

कटनी मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन (MPWLC) इन दिनों अपनी किसी प्रशासनिक कार्यकुशलता नहीं, बल्कि अंदरूनी घमासान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Harda19 Sep

सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित रहटगांव। सेवा संकल्प पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत रहटगांव में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित
Harda19 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत रहटगांव में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित

सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित रहटगांव। सेवा संकल्प पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!