जिला कारागार का निरीक्षण

*ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़*
*जिला कारागार से इस वक्त की बड़ी खबर*
*जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण*
*जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय व जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं*
*का व्यापक रूप से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर, विभिन्न बैरकों, पाकशाला, लाइब्रेरी, पुस्तकालय*,*
*चिकित्सालय, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। संयुक्त*
*निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने संबंधित*
*अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित*
*सभी सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन परीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा से*
*जुड़े विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश,*
*जिलाधिकारी ने महिला बंदियों से उनके स्वास्थ्य, खान-पान, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। किशोर बैरक में*
*अधिकारियों ने किशोर बंदियों से बातचीत कर उन्हें शिक्षा और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक*
*मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय, सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।*
*जिला मजिस्ट्रेट एवं जिलाधिकारी के निरीक्षण से जेल प्रशासन में मचा हुआ है हड़कंप।
विकास जायसवाल पत्रकार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






