Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: शराब की दुकान हटवाने को महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना-पत्र

19 Sep 2026, 11:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: शराब की दुकान हटाने को महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना-पत्र - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव पेली बिश्नोई में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर शनिवार को महिलाओं ने कांठ तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी को प्रार्थना-पत्र सौंपते हुए गांव से शराब की दुकान हटवाने की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में शराब की दुकान होने से बच्चों और युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

 

महिलाओं का कहना था कि शराब की दुकान गांव में होने के कारण छोटे बच्चों और युवाओं के भविष्य को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शराब की उपलब्धता के कारण नई पीढ़ी पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका है। महिलाओं ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करते हुए शराब की दुकान को गांव से हटवाने की मांग की।

 

शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील कांठ पहुंचीं और उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। इसके बाद उन्होंने दुकान हटाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। प्रार्थना-पत्र देने वालों में कलावती, लक्ष्मी, राखी, संतरेश, भारती, बाला, दया, मिथलेश, आशा, कमला, विनीता, सोनी, किरन, मुन्नी, सीमा, जयेंद्री, सुधा, दयावती, अनीता आदि महिलाएं शामिल रहीं।

 

उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने बताया कि महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आबकारी विभाग को पत्र भेजा गया है। साथ ही कांठ पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन (कानपुर देहात): प्रदीप शुक्ला भारी बहुमत से जिलाध्यक्ष चुने गए, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
Kanpur Dehat19 Sep

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन (कानपुर देहात): प्रदीप शुक्ला भारी बहुमत से जिलाध्यक्ष चुने गए, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

​कानपुर देहात। अकबरपुर में शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, जनपद कानपुर देहात के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न…

पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर में भाजपा दक्षिण ने मोदी जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप, तीनों विधानसभाओं में होंगे नुक्कड़ नाटक
Kanpur Nagar19 Sep

कानपुर में भाजपा दक्षिण ने मोदी जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप, तीनों विधानसभाओं में होंगे नुक्कड़ नाटक

हिमांशु दीक्षित, कानपुर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!