काम के बहाने महिला को सुनसान जगह ले गया पटवारी, गाड़ी में की गंदी हरकत और फिर…
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जुलाना तहसील कार्यालय में कार्यरत पटवारी पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस द्वारा बताया गया है कि महिला की शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह किसी कार्य के सिलसिले में जुलाना तहसील कार्यालय आई थी। महिला के अनुसार, तहसील कार्यालय में उसकी मुलाकात पटवारी से हुई। आरोप है कि पटवारी ने महिला को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और पुराने बस स्टैंड से आगे एक सुनसान स्थान पर ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि वहां पटवारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
महिला के अनुसार, उसने पटवारी की हरकत का विरोध किया। विरोध करने के बाद पटवारी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत जुलाना थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जुलाना पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पटवारी पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsचेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पर्यावरण संरक्षण और गणेश विसर्जन को लेकर दशहरा मैदान, 16 सेक्टर हाउसिंग बोर्ड में इस वर्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।